
BCCI vs BCB मसले में ICC बनेगा 'थर्ड अंपायर', T20 World Cup 2026 पर आ रही है आंच
BCCI vs BCB मसले को सुलझाने के लिए ICC आगे आ सकती है, क्योंकि दो देशों के झगड़े में आईसीसी को घसीटा जा रहा है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के मैच भारत में नहीं खेलने का फैसला किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के बीच इस समय एक जंग छिड़ी हुई है। आईपीएल से बीसीसीआई ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है। उधर, बांग्लादेश ने दो झटके बीसीसीआई को दिए, जिसमें एक तो ये कि बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से इनकार कर दिया है, दूसरा ये कि आईपीएल के टेलीकास्ट और ब्रॉडकास्टिंग को बैन कर दिया है। हालांकि, अब खबर है कि बीसीसीआई और बीसीबी के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी मध्यस्थता करा सकती है।
बीसीसीआई के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान को ये कहकर बाहर कर दिया था कि बांग्लादेश में जो इस समय घट रहा है उस वजह से हम मुस्तफिजुर को रिलीज कर रहे हैं। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में अपने टी20 विश्व कप के मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की अर्जी आईसीसी को दी। एक दिन बार आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया। बीसीबी ने तो यहां तक कह दिया है कि हम बीसीसीआई से बात नहीं कर रहे, सिर्फ आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, द टेलीग्राफ की रिपोर्ट की मानें तो ICC ने सोमवार को मुंबई और दुबई में कई अंदरूनी मीटिंग्स कीं और संकट को हल करने की कोशिश में BCCI और BCB के बड़े अधिकारियों से भी बात की। इस बड़े इवेंट में मुश्किल से एक महीना बचा है, और अगर बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर ले जाने पड़े, तो ICC को बड़ी लॉजिस्टिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सूत्रों ने द टेलीग्राफ को बताया कि BCB ने ICC से समय मांगा है और अपनी सरकार से सलाह के बाद ही जवाब देने की बात कही है।
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल में छोटे-मोटे बदलावों के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन अगर बांग्लादेश भारत में अपने मैच नहीं खेलने पर कायम रहता है, तो फिर आईसीसी को दिक्कत हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा। हालांकि, ICC किसी भी स्थिति के लिए प्लान B तैयार कर रही है। उदाहरण के तौर पर आईसीसी 2023 में बिना किसी घटना के हुए ODI वर्ल्ड कप का हवाला देगी, जिसमें पाकिस्तान की टीम ने भी अक्टूबर-नवंबर 2023 में भारत का दौरा किया था।
बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपने ग्रुप फेज के चार मैचों में से तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलेगी, जबकि एक मैच मुंबई के वानखेड़े में शेड्यूल है। बांग्लादेश की टीम ग्रुप C में है, जिसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के साथ-साथ नेपाल और इटली को भी रखा गया है। ICC इसलिए भी बीसीसीआई और बीसीबी में मध्यस्थता कराना चाहती है, क्योंकि आईसीसी की इवेंट्स टीम जानती है कि अगर बांग्लादेश की टीम सुपर 8 में पहुंची तो फिर ग्रुप फेज ही नहीं, बल्कि सुपर 8 का शेड्यूल भी बदलना होगा। चूंकि, वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है तो यह पूरी प्रक्रिया और भी ज्यादा जटिल हो जाएगी।
आईसीसी से जुड़े एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा, "ICC बांग्लादेश को भारत में खेलने के लिए मनाने की कोशिश करेगा। यह सिर्फ दो टीमों की बात नहीं है, इसमें दर्शक और फैंस, ब्रॉडकास्टर, ट्रैवलिंग मीडिया भी शामिल है।" आखिरी कोशिश के तौर पर, ICC BCCI और BCB दोनों से इस मामले को आपस में सुलझाने का अनुरोध कर सकता है, क्योंकि यह मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच का विवाद है। इस विवाद में दुनिया की संस्था को घसीटा गया है और इस विवाद में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बीसीसीआई से एक्सप्लेनेशन भी मांग सकता है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





