ICC का बांग्लादेश को साफ संदेश- भारत में आकर T20 वर्ल्ड कप खेलो या फिर...

Jan 07, 2026 08:51 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ICC का बांग्लादेश को साफ संदेश पहुंच गया है। आईसीसी ने बांग्लादेश को साफ कर दिया है कि या तो भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलो या फिर अपने पॉइंट्स गंवाओ। बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान को लेकर बड़ा मुद्दा बनाया है।

ICC का बांग्लादेश को साफ संदेश- भारत में आकर T20 वर्ल्ड कप खेलो या फिर...

T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने साफ बोल दिया है कि या तो भारत में आकर टूर्नामेंट खेलो या फिर अपने पॉइंट्स गंवाए। पॉइंट्स गंवाने का सीधा सा मतलब है कि अगर बांग्लादेश की टीम भारत में नहीं खेलती है तो उसे लीग फेज में कोई भी पॉइंट्स नहीं मिलेगा और टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ जाएगा, क्योंकि संयोग से सारे मैच बांग्लादेश के भारत में हैं और बिना पॉइंट्स के आप सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकते।

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उस समय भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का मुद्दा आईसीसी के सामने उठाया था, जब बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का निर्देश दिया था। आईसीसी बीसीबी की मांग को स्वीकार करती हुई नजर नहीं आ रही है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार 6 जनवरी को हुई एक वर्चुअल मीटिंग में ICC ने BCB से कहा कि वह सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर खेलने की BCB की रिक्वेस्ट को मना कर रहा है।

रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि ICC ने BCB से कहा है कि बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आना होगा, नहीं तो पॉइंट्स गंवाने का खतरा रहेगा। हालांकि, BCB ने दावा किया है कि गवर्निंग बॉडी ने उन्हें ऐसा कोई अल्टीमेटम नहीं दिया है। मंगलवार के फैसले के नतीजे पर BCCI या BCB की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी भी नहीं दी गई है।

आईसीसी के इस कदम से ये भी साफ हो गया है कि जो भी टीम किसी देश में टूर्नामेंट नहीं खेलेगी, उसे पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे। पहले भी ऐसा हुआ है और अब भी ऐसा ही होगा। क्रिकेट इतिहास में अब तक कुल 4 बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने ICC टूर्नामेंट के दौरान किसी देश में मैच खेलने से इनकार किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को 'वॉकओवर' या 'फोरफीट' दी है। ये सभी मामले सुरक्षा कारणों या राजनीतिक अस्थिरता से जुड़े थे। 1996 के वनडे वर्ल्ड कप में दो बार और इतनी ही बार 2003 के वनडे विश्व कप में देखने को मिला था। भारत और पाकिस्तान के मामले में चीजें अलग हैं, जो कि अब हाइब्रिड मॉडल पर ही एसीसी या आईसीसी के इवेंट्स खेलते हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।