ICC T20I Rankings: टीम इंडिया से छिन सकती है बादशाहत, इस टीम ने दे दी बड़ी टेंशन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ICC T20I Rankings में टीम इंडिया की बादशाहत कायम है, लेकिन एक टीम ने बड़ी टेंशन दे दी है, क्योंकि दोनों टीमों के रेटिंग पॉइंट्स अब बराबर हो गए हैं। ये टीम इंग्लैंड की है, जो श्रीलंका से टी20 सीरीज खेल रही है। 

Indian Cricket Team
इंडियन क्रिकेट टीम

ICC T20I Rankings को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार 18 सितंबर को इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद अपडेट किया है। टीम इंडिया की बादशाहत टी20 क्रिकेट में बरकरार है, क्योंकि 3 मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सफाया करने वाली भारतीय टीम आईसीसी टी20आई रैंकिंग में नंबर वन टीम है। हालांकि, ज्यादा इतराने की जरूरत टीम इंडिया को नहीं है, क्योंकि एक टीम है, जिसने टीम इंडिया को टेंशन दे दी है और वह टीम भी कुछ दिनों में नंबर वन बन सकती है।

दरअसल, भले ही टीम इंडिया टी20 रैंकिंग में नंबर वन है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी भारत से ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि दोनों टीमों के पॉइंट्स इस समय बराबर हैं। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के खाते में 269-269 पॉइंट्स हैं, लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में बहुत अंतर है, जिससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। आमतौर पर पॉइंट्स ही देखे जाते हैं। इंग्लैंड की टीम दो मैच श्रीलंका के खिलाफ जीत चुकी है। एक और मुकाबला उन्हें शनिवार 19 सितंबर को खेलना है, जिसके बाद फिर से रैंकिंग जारी होगी तो तख्तापलट हो सकता है। इंग्लैंड ने घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराकर नंबर वन की कुर्सी हासिल की थी।

श्रीलंका को अगर इंग्लैंड की टीम ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में भी हरा दिया तो भले ही एक पॉइंट्स से सही, लेकिन इंग्लिश टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन जाएगी। भारतीय टीम को फिर 22 सितंबर का इंतजार करना होगा, जब वे जापान से भिड़ेंगे। इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में भी नजर आएगी तो फिर से तख्तापलट की उम्मीद टीम इंडिया से होगी। हालांकि, मौजूदा समय में तो भारतीय टीम ही नंबर वन है और अगर श्रीलंका ने इंग्लैंड को हरा दिया तो भी भारत नंबर वन रहेगा।

ICC T20 Rankings में कौन कहां?

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड टॉप 2 पोजिशन पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है, जिसके खाते में 260 पॉइंट हैं। न्यूजीलैंड के खाते में 247 अंक हैं और ये टीम चौथे स्थान पर है। टॉप 5 में साउथ अफ्रीका की टीम भी है, जिसके खाते में 243 अंक हैं। छठे स्थान पर पाकिस्तान है, जिसके पास 240 पॉइंट हैं। सातवें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम विराजमान है, जिसके खाते में 234 अंक हैं। 8वें नंबर पर बांग्लादेश है, जिससे 224 अंक हैं। 9वें नंबर पर 220 अंकों के साथ श्रीलंका है और इतने ही अंकों के साथ अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC T20I रैंकिंग: टीम इंडिया से छिन सकती है बादशाहत, इस टीम ने दे दी बड़ी टेंशन