ICC T20I Rankings: बादशाहत छीनने की दहलीज पर श्री चरणी, दीप्ति शर्मा का फायदा; हेली मैथ्यूज नंबर-1 ऑलराउंडर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Latest ICC Women's T20I Rankings: युवा स्पिनर श्री चरणी ने गेंदबाजों की रैंकिंग में छलांग लगाई है। भारत की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी आगे बढ़ी हैं।

ICC T20I Rankings: बादशाहत छीनने की दहलीज पर श्री चरणी, दीप्ति शर्मा का फायदा; हेली मैथ्यूज नंबर-1 ऑलराउंडर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिला टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। वेस्टइंडीज की अनुभवी कप्तान हेली मैथ्यूज नंबर-1 ऑलराउंडर बन गई हैं। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के पहले मैच में अच्छे प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 रन बनाने के अलावा एक विकेट चटकाया। हेली ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को पछाड़कर टॉप पर फिर से अपनी जगह बनाई। अमेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह तीसरे नंबर पर आ गई हैं। दीप्ति ने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की थी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप 10 में वापस आ गई हैं। वह सात पायदान चढ़कर दसवें पर हैं।

बादशाहत छीनने की दहलीज पर चरणी

वहीं, भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी बादशाहत छीनने की दहलीज पर पहुंच गई हैं। चरणी पांच स्थान की छलांग लगाकर दूसरे पर हैं। उनके खाते में 728 रेटिंग अंक हैं। यह चरणी के करियर की सर्वाधिक रेटिंग है। उनके और नंबर-1 बॉलर लिन्सी स्मिथ के बीच सिर्फ पांच अंकों का अंतर है। चरणी ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच में तीन विकेट झटके थे। दीप्ति गेंदबाजों की लिस्ट में पांच स्थान चढ़कर पांचवें पर पहुंच गईं। टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड की पेसर जेस केर (छह पायदान चढ़कर 16वें), स्कॉटलैंड की कैथरीन फ्रेजर (छह स्थान ऊपर 28वें) और ब्राइस (15 पायदानचढ़कर 42वें) को लाभ मिला है।

टॉप-10 बल्लेबाजों में दो भारतीय शामिल

महिला T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट एक पायदान चढ़कर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 44 रन की पारी खेली थी।ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल टॉप पर बनी हुई हैं। उनकी साथी फोएबे लिचफील्ड ने प्रोटियाज के खिलाफ शानदार अर्धशतक के बाद अपने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की। वह चार स्थान ऊपर 10वें नंबर पर आ गईं। इंग्लैंड की अनुभवी डैनी वायट हॉज टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी के बाद छह स्थान चढ़कर 14वें नंबर पर आ गई हैं। टॉप-10 में भारत की दो बल्लेबाज हैं। स्टार ओपनर स्मृति मंधाना पांचवें जबकि शेफाली वर्मा सातवें नंबर पर हैं। मंधाना ने पाकिस्तान के सामने अर्धशतक ठोका था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।