ICC T20I Rankings: 21 वर्षीय श्री चरणी ने किया कमाल, एक साल के अंदर बन गईं नंबर-1 बॉलर
Latest ICC Women's T20I Rankings: भारत की श्री चरणी नई नंबर-1 बॉलर बन गई हैं। युवा स्पिनर ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (23 जून) को महिला टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने कमाल कर दिया है। वह रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। उनके खाते में फिलहाल 753 रेटिंग अंक हैं। 21 वर्षीय चरणी एक साल के अंदर टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंची हैं। उन्होंने पिछले साल 28 जून को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर काट रही हैं। उन्होंने तीन मैचों में 10 शिकार किए हैं। चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन, नीदरलैंड के सामने चार और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन विकेट चटकाए। भारत ने टूर्नामेंट में तीन मैचों से दो जीते हैं।
चरणी ने स्मिथ से छीनी बादशाहत
चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिंसे स्मिथ को पछाड़कर अपने नए करियर में पहली बार टॉप पोजीशन हासिल की। स्मिथ तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उनके 726 अंक हैं। इंग्लैंड की स्पिनर चार्ली डीन (733) तीन मैचों में पांच विकेट लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उनकी हमवतन सोफी एक्लेस्टोन की चार पायदान का सुधार किया है और अब चौथे नंबर पर आ गई हैं। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज (नौ पायदान चढ़कर 11वें पर), ऑस्ट्रेलिया की पेसर किम गार्थ (25 पायदान ऊपर 20वें), पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (10 स्थान ऊपर 25वें पर) और आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (10 स्थान ऊपर 26वें पर) को भी फायदा हुआ है।
जॉर्जिया वोल नंबर-1 बल्लेबाज
वहीं, T20I बैटर्स की रैंकिंग में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वोल टी20 वर्ल्ड कप में 62 रन बनाने के बावजूद टॉप पर बरकरार हैं। उनकी साथी बेथ मूनी एक स्थान चढ़कर दूसरे पर आ गई हैं। वोल और मूनी में 47 रेटिंग अंकों का अंतर हैं। भारत की युवा ओपनर शैफाली वर्मा (एक पायदान ऊपर छठे पर) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (एक स्थान ऊपर 10वें पर) को भी लाभ मिला है। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (एक स्थान चढ़कर 11वें पर), आयरलैंड प्रेंडरगैस्ट (चार स्थान चढ़कर 13वें नंबर पर) और बांग्लादेश की निगार सुल्ताना जोटी (तीन स्थान ऊपर 20वें पर) लिस्ट में आगे बढ़ी हैं।
हेली मैथ्यूज नंबर-1 ऑलराउंडर
T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी टॉप पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। हेली मैथ्यूज शीर्ष पर पर बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर दूसरे नंपर हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू (तीसरे), प्रेंडरगैस्ट (पांचवें) और सना (छठे) टॉप 10 में हैं। साउथ अफ्रीका की स्टार मारिजाने कैप पांच पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



