संजू सैमसन के पास कोहली-बुमराह के क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका, बनेंगे ऐसा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय

Mar 08, 2026 12:50 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संजू सैमसन के पास आईसीसी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह बनने का शानदार मौका है। वह आईसीसी द्वारा नॉमिनेट किए गए 8 खिलाड़ियों में एकमात्र भारतीय हैं।

संजू सैमसन के पास कोहली-बुमराह के क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका, बनेंगे ऐसा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय

ICC T20 World Player of the Tournament award winners: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज यानी रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन के पास विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के क्लब में शामिल होने का शानदार मौका है। अगर आज संजू सैमसन एक और शानदार पारी खेलते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं। बता दें, सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में नाबाद 97 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी।

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के दावेदार

आईसीसी ने IND vs NZ फाइनल से पहले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदारों की लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय संजू सैमसन हैं। वहीं न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी -रचिन रविंद्र और टिम साइफर्ट- इस लिस्ट में शामिल हैं। सैमसन अगर आज बड़ा स्कोर कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाते हैं तो उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से नवाजा जा सकता है। अगर वह इस अवॉर्ड को जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह यह अवॉर्ड जीतने वाले विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बाद तीसरे भारतीय बन सकते हैं।

कोहली और बुमराह कब बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

पिछले नौ टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में, 2007 और 2024 के बीच आठ अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। भारत के लेजेंड विराट कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान 2 बार मिला है, कोहली ने 2014 और 2016 दोनों एडिशन में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता था। कोहली ने 2014 में 319 रन बनाए थे, जब भारत श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में हार गया था। वह 2016 में 273 रन बनाने में कामयाब रहे थे, भारत इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गया था। वहीं जसप्रीत बुमराह को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी-

प्लेयरटीमसालमैचरनविकेट
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान200779112
तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका200973170
केविन पीटरसनइंग्लैंड201062480
शेन वॉटसनऑस्ट्रेलिया2012724911
विराट कोहलइंडिया201463190
विराट कोहलीइंडिया201652731
डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया202172890
सैम कुर्रनइंग्लैंड202261213
जसप्रीत बुमराहइंडिया2024815
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।