जिम्बाब्वे के पास हैं ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 से बाहर करने के 2 मौके, डबल डेंजर में फंसे कंगारू
जिम्बाब्वे की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 से बाहर करने के 2 मौके हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम डबल डेंजर में फंसी हुई है, क्योंकि जिम्बाब्वे ही नहीं, बल्कि आयरलैंड की टीम भी उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भी फेवरिट्स में शामिल थी। हालांकि, अब टीम पर सुपर 8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। एक जीत से ऑस्ट्रेलिया की टीम का काम तमाम हो जाएगा। जिम्बाब्वे के पास ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 से बाहर करने के दो मौके हैं। एक तरह से ऑस्ट्रेलिया के हाथ में अब कुछ भी नहीं है। एक मुकाबला जरूर ऑस्ट्रेलिया का बाकी है, लेकिन जिम्बाब्वे को बाकी बचे दो में से किसी एक मैच में भी जीत मिल गई तो उस मैच की जीत का भी कुछ फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिलने वाला नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी में शामिल है। इस ग्रुप से श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो 3 में से 3 मैच जीत चुकी है। ओमान की टीम 3 मैच हारकर टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है। जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में से किसी एक टीम को सुपर 8 का टिकट मिलेगा, क्योंकि हर ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें आगे जाने वाली हैं। एक टीम फाइनल हो चुकी है, जो श्रीलंका है, जबकि दूसरी टीम इस ग्रुप से कौन सी सुपर 8 में पहुंचेगी, ये आज भी तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC से 5 टीमें हुईं बाहर, 5 को मिला सुपर 8 का टिकट; क्या है पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की हाल
दरअसल, ग्रुप बी का सिनेरियो इस समय ये है कि अगर जिम्बाब्वे ने आज होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा दिया तो फिर आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी ओमान की तरह एलिमिनेट हो जाएगी। अगर आयरलैंड की टीम ये मैच जीतने में सफल हो जाती है तो फिर जिम्बाब्वे और आयरलैंड के 4-4 पॉइंट हो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर खिसक जाएगी। आयरलैंड की टीम को बड़ी जीत मिलती है तो नेट रन रेट सुधार कर वह भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ बड़ी जीत न मिले और जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका से बुरी तरह हार जाए।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2026 में अब भगवान भरोसे ऑस्ट्रेलिया... कप्तान मिचेल मार्श ने बयां किया हार का दर्द
हालांकि, जिम्बाब्वे के पास सुपर 8 में पहुंचने का दूसरा मौका उस समय होगा, जब वे 19 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेंगे। श्रीलंका के खिलाफ भी अगर जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज कर ली तो फिर ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड का काम तमाम हो जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के हाथ में कुछ नहीं है। अगर नेट रन रेट पर बात आएगी तो ऑस्ट्रेलिया की टीम बाद में ओमान को बड़े अंतर से हराने के लिए पूरा कैलकुलेशन करेगी, क्योंकि उनका मुकाबला 20 फरवरी को है।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





