
सूर्या ने टीम बस में सिराज को क्यों किया हग? गेंदबाज ने किया खुलासा, बोले- सोचा नहीं था ऐसा होगा
Mohammed Siraj Video: मोहम्मद सिराज ने भारत बनाम अमेरिका मैच में शानदार प्रदर्शन किया। सिराज ने मैच के बाद बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम बस में उन्हें क्यों हग किया था?
कहते हैं कि जो किस्मत में लिखा है, उसे कोई बदल नहीं सकता। ऐसा ही कुछ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ हुआ। सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की रणनीति में नहीं थे लेकिन हर्षित राणा की चोट ने उनके दरवाजे खोल दिए। जुलाई 2024 के बाद पहला टी20 मैच खेलने उतरे गेंदबाज ने सबसे छोटे फॉर्मेट में शानदार कमबैक किया। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ मैच में चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। भारत ने 161/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद अमेरिका को 132/8 पर रोका और 29 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिराज की वापसी पर उन्हें टीम बस में गले लगाया था। सिराज ने खुलासा किया कि सूर्या का इमोशन वाला हग था। सूर्या ने ही सिराज को कॉल करके भारतीय टीम में एंट्री की जानकारी दी थी।
‘कभी सोचा नहीं था कि ऐसा होगा’
सिराज ने रविवार को बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''सूर्या भाई ने बोला आने का तो आने का। वो एक इमोशन वाला हग था। मैं सूर्या भाई से आखिरी बार आईपीएल में मिला था। तब से मुलाकात नहीं हुई थी। उसके बाद से अभी मिला। काफी टाइम के बाद मिला तो अच्छा लगा। कभी सोचा नहीं था कि इस साल वर्ल्ड कप खेलूंगा। मैं काफी समय से टीम का हिस्सा नहीं था। जिन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में उतरना था, वही प्लेयर खेल रहे थे। लेकिन ऊपर वाले ने किस्मत में जो लिखा है, उसे कोई चेंज नहीं कर सकता। उसने टीम में एंट्री दिलाई, मैच भी खिलाया और परफर्मेंस हुई। ऊपर वाले का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। वर्ल्ड कप का पहला मैच जैसा स्टार्ट होना चाहिए था, वैसा ही हुआ। अब यही कोशिश रहेगी की मोमेंटम बरकरार रहे।''
भारत ने सूर्यकुमार की दबाव में खेली गई 84 रन की नाबाद पारी की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। सूर्या ने 49 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। वहीं, भारत के नई गेंद के बॉलर अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिकी टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बनाए और भारत हावी हो गया। मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे। उन्होंने अमेरिका के सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर शुभम रंजने (37) की पारी भी समाप्त की।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





