पाकिस्तान का यू-टर्न, भारत के साथ खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप मैच; बैकफुट पर शहबाज सरकार
पाकिस्तान सरकार ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापिस ले लिया है। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान सरकार ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का अपना फैसला वापिस ले लिया है। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसके लिए तैयार किया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है। सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका और बांग्लादेश से फोन आया था और उन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का उनका अनुरोध मान लिया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने इससे पहले एक बयान जारी करके खेल के भले के लिये पाकिस्तान से यह मैच खेलने का अनुरोध किया था । इसके बाद ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान यह मैच खेलने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा।
अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार करते हुए यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है। भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को श्रीलंका से राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का भी फोन आया है जिन्होंने बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का आग्रह किया है। जियो न्यूज ने कहा कि शरीफ ने आश्वासन दिया है कि पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी। नकवी ने हालांकि पत्रकारों से कहाकि हमने उनसे बात की है। मेरे लिए अभी कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा। हमें उनका जवाब मिल जाने के बाद हम फैसला करेंगे। हम आईसीसी का जवाब मिलने के बाद प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) के पास सलाह के लिये फिर जाएंगे। उन्होंने कहाकि कल या परसों घोषणा की जा सकती है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



