NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

New Zealand vs Afghanistan Live Score, T20 World Cup 2026 Today Match Scorecard: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड वर्सेस अफगानिस्तान मैच खेला जाना है। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

टिम सीफर्ट

Md.Akram | लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 08 Feb 2026 02:44 PM IST
हमें फॉलो करें

NZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी शुरुआत की है। ग्रुप डी का हिस्सा न्यूजीलैंड ने रविवार को टूर्नामेंट के चौथे मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाई। न्यूजीलैंड ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 183 रनों का टारगेट 13 गेंद बाकी रहते चेज किया। न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से मिली हार का बदला ले लिया है। विकेटकीपर टिम सीफर्ट ने गदर काटा। उन्होंने 42 गेंदों में 62 रन बनाए। सीफर्ट के बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छा आगाज नहीं किया। मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर में फिन एलन (1) और रचिन रविंद्र (0) के रूप में डबल झटका दिया। इसके बाद, सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स (25 गेंदों में 42) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। मार्च चैपमैन ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया।

डेरिल मिचेल (12 गेंदों में नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (8 गेंदों में नाबाद 17) ने न्यूजीलैंड को जीत की दहलीज पार कराई। अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने एक-एक विकेट झटका इससे पहले, अफगनिस्तान ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन जोड़े। गुलबदीन नईब ने अर्धशतक ठोका। उन्होंने 35 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार सिक्स हैं। सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रनों का योगदान दिया। इब्राहिम जादरान 10, दरविश रसूली 20 और अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बनाकर लौटे। कीवी टीम की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने दो शिकार किए जबकि मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया।

NZ 183/5 (17.5 ओवर)

AFG 182/6 (20 ओवर)

न्यूजीलैंड प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

अफगानिस्तान प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियउर रहमान शरीफी

8 Feb 2026, 02:26:54 PM IST

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड टीम पांच विकेट से जीती

न्यूजीलैंड टीम ने पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान से 2024 टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है। मिचेल 25 और सेंटनर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

8 Feb 2026, 02:15:52 PM IST

NZ vs AFG Live Score: मार्क चैपमैन हुए आउट

न्यूजीलैंड की आधी टीम ढेर हो गई है। मार्क चैपमैन को 16वें ओवर में उमरजई ने आउट किया। उन्होंने 17 गेंदों में 28 रन बनाए। उनके बल्ले से दो चौके और एक सिक्स निकला। न्यूजीलैंड को अंतिम 24 गेंदो में 28 रनों की दरकार है।

8 Feb 2026, 02:07:31 PM IST

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड को चाहिए इतने रन

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 151/4 है। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रनों की जरूरत है। डेरिल मिचेल 12 और मार्क चैपमैन 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8 Feb 2026, 01:57:59 PM IST

NZ vs AFG Live Score: टिम सीफर्ट ने ठोकी फिफ्टी

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट टिम सीफर्ट के तौर पर गिरा है। उन्होंने 42 गेंदों में 65 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन सिक्स हैं। सीफर्ट को मोहम्मद नबी ने 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर आउट किया। उन्होंने दूसरी-तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी पर चौका लगाने के बाद अगले गेंद पर हवाई फायर किया प्रयास किया था।

8 Feb 2026, 01:44:00 PM IST

NZ vs AFG Live Score: फिफ्टी से चूके ग्लेन फिलिप्स

राशिद खान ने अफगानिस्तान को अहम विकेट दिलाया है। उन्होंने दसवें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया। फिलिप्स ने 25 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के दम पर 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने सीफर्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। सीफर्ट 42 और मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Feb 2026, 01:26:38 PM IST

NZ vs AFG Live Score: पावरप्ले में 50 के पार न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। मुजीब ने छठे ओवर में आठ रन दिए। फिलिप्स ने दो चौके लगाए। फिलिप्स 18 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। सीफर्ट 31 रन बनाकर डटे हैं।

8 Feb 2026, 01:07:42 PM IST

NZ vs AFG Live Score: मुजीब ने ड को दिया डबल झटका

स्पिनर मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड को डबल झटका दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर फिन एलन और चौथी गेंद पर रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। एलन ने दो गेंदों में एक रन बनाया जबकि रचिन का खाता नहीं खुला।

8 Feb 2026, 12:43:47 PM IST

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड को 183 का टारगेट

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 183 रनों का टारगेट दिया है। उमरजई 20वें ओवर में रनआउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। मोहम्मद नबी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

8 Feb 2026, 12:37:03 PM IST

NZ vs AFG Live Score: दरविश रसूली बने हेनरी का शिकार

अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। हेनरी ने 19वें ओवर में दरविश रसूली का शिकार किया। रसूली ने 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रनों की पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई 14 रन बना चुके हैं।

8 Feb 2026, 12:30:29 PM IST

NZ vs AFG Live Score: गुलबदीन अर्धशतक जड़कर हुए आउट

अफगानिस्तान का चौथा विकेट गुलबदीन नईब क रूप में गिरा है। उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार सिक्स सामिल हैं। गुलबदीन को रचिन रविंद्रन ने 18वें ओवर में विकेटकीपर सीफर्ट को कैच कराया।

8 Feb 2026, 12:18:28 PM IST

NZ vs AFG Live Score: अटल लौटे पवेलियन

सेदिकुल्लाह अटल 24 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए। अटल को जैकब डफी ने 15वें ओवर में अपना शिकार किया। गुलबदीन नईब ने अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 30 गेंदों में 54 रन बटोर लिए हैं।

8 Feb 2026, 12:07:35 PM IST

NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान टीम 100 के पार पहुंची

अफगानिस्तान टीम 13वें ओवर में 100 के पार पहुंची। गुलबदीन नईब फिफ्टी के नजदीक हैं। उन्होंने 24 गेंदों में 40 रन बना लिए हैं।

8 Feb 2026, 11:55:45 AM IST

NZ vs AFG Live Score: 10 ओवर का खेल पूरा

10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 72/2 है। गुलबदीन नायब 14 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सेदिकुल्लाह अटल 12 गेंदों में 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

8 Feb 2026, 11:29:34 AM IST

NZ vs AFG Live Score: फर्ग्यूसन ने दिया डबल झटका

लॉकी फर्ग्यूसन ने छठे ओवर में अफगानिस्तान को डबल झटका दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान का शिकार किया। इब्राहिम ने 12 गेंदों में एक चौके की मदद से 10 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स को कैच थमाया। फर्ग्यूसन ने अंतिम गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्ड किया जिन्होंने 22 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। गुराबाज और इब्राहिम ने 35 रनों की साझेदारी की।

8 Feb 2026, 11:16:19 AM IST

NZ vs AFG Live Score: गुरबाज को मिला जीवनदान

न्यूजीलैंड के हाथ से पहला मौका फिसल गया है। गुरबाज को तीसरे ओवर में जीवनदान मिला। फिन एलन और विकेटकीपर टिम सीफर्ट की टकराने की वजह से गुरबाज का कैच छूट गया। गुरबाज 10 गेंदों में 10 जबकि इब्राहिम 8 गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।

8 Feb 2026, 11:08:02 AM IST

NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी शुरू

अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। हमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान बैटिंग करने उतरे हैं। मैट हेनरी ने पहले ओवर में छह रन दिए, जिसमें एक लेग बाई है। गुरबाज के बल्ले से पांच रन निकले।

8 Feb 2026, 10:34:21 AM IST

NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

8 Feb 2026, 10:16:19 AM IST

NZ vs AFG Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कप्तान मिचेल सेंटनर और राशिद खान साढ़े दस बजे टॉस के लिए मैदान पर होंगे।

8 Feb 2026, 10:01:47 AM IST

NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान में मैच विनर खिलाड़ी

अफगानिस्तान के पास काफी मैच विनर खिलाड़ी हैं लेकिन सबसे बड़े स्टार स्पिनर राशिद खान हैं। दुनिया भर में टी20 लीग खेलने वाले राशिद की गेंदें अब उतनी रहस्यमयी भले ही नहीं रह गई हों लेकिन वह बेहद खतरनाक गेंदबाज हैं। उनका साथ देने के लिए मुजीबुर रहमान और नूर अहमद हैं। चेपॉक में दोनों स्पिनरों से कीवी टीम को बचकर रहना होगा और चूंकि मैच 11 बजे शुरू हो रहा है तो ओस की भी उतनी भूमिका नहीं होगी।

8 Feb 2026, 09:42:12 AM IST

NZ vs AFG Live Score: अफगानिस्तान स्क्वॉड

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई, गुलबदीन नैब, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक।

8 Feb 2026, 09:42:12 AM IST

NZ vs AFG Live Score: न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, मैट हेनरी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटT20 वर्ल्ड कपNZ vs AFG Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर