T20 World Cup 2026 में अब भगवान भरोसे ऑस्ट्रेलिया... कप्तान मिचेल मार्श ने बयां किया हार का दर्द
T20 World Cup 2026 के ग्रुप फेज के अपने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को दूसरी हार मिली। एक जीत और एक मैच बाकी होने की वजह से टीम अभी जीवित है, लेकिन अब दूसरी टीमों के नतीजों पर जिंदा है। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को T20 World Cup 2026 के ग्रुप फेज में दूसरे मैच में हार मिली और इस वजह से टीम के आगे जाने के मौके काफी हद तक खत्म हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को अपने दूसरे मैच में हार मिली। इससे पहले टीम जिम्बाब्वे से भी मुकाबला हार गई थी। हालांकि, आयरलैंड को उन्होंने अपने पहले मैच में हरा दिया था। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार का कारण उन्होंने बताया कि टीम अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाए। श्रीलंका को 182 रनों का टारगेट मिला था, जिसे 18 ओवर में ही मेजबान टीम ने हासिल कर लिया।
मिचेल मार्श ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "खैर, मुझे लगा कि यह एक कॉम्पिटिटिव टोटल था। इसमें कोई शक नहीं कि हमने जो शुरुआत की थी, उसके बाद शायद हम कुछ रन पीछे रह गए। यह निराशाजनक बात है, लेकिन श्रीलंका ने अच्छा खेला, उन्होंने आज रात हमें हरा दिया। (उस शानदार शुरुआत के बाद, आपको क्या लगता है कि आपको कितने रन बनाने चाहिए थे?) मेरा मतलब है, हम जानते हैं कि हम अपने बेस्ट पर बड़े स्कोर बना सकते हैं और हम बस बैक-एंड में थोड़ा रास्ता भटक गए। पार्टनरशिप नहीं कर सके और श्रीलंका ने अपनी पारी के बैक-एंड में बहुत अच्छी बॉलिंग की।"
कप्तान ने आगे कहा, "शुरुआत में, हमें पता था कि हम कुछ रन पीछे रह गए। जैसा कि मैंने कहा, हमारी शुरुआत अच्छी थी, लेकिन हां, इसके अलावा और कुछ नहीं कहना है कि श्रीलंका ने हमें हरा दिया। (अब आप एक अनजान स्थिति में हैं, आप लड़कों से क्या कहेंगे?) हां, यह एक बहुत ही बुरा ग्रुप लग रहा है। मुझे लगता है कि जिस तरह से यह बना है, उससे हम अब भगवान के भरोसे हैं, लेकिन हां, देखो, अभी ड्रेसिंग रूम में बहुत इमोशन हैं। हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं और इसलिए, हम जिम्बाब्वे-आयरलैंड का गेम देखते हैं और उम्मीद करते हैं.... लेकिन हां, हम इस समय निराश जरूर हैं।"
पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी से श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर ली। ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने 18 ओवर में दो विकेट पर 184 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 38 गेंद में 51 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





