Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC T20 World Cup 2026 Full Schedule Match Dates Groups Venues Host India Sri Lanka
ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, एक ग्रुप में भारत-पाकिस्तान; 8 मार्च को होगा फाइनल

ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान, एक ग्रुप में भारत-पाकिस्तान; 8 मार्च को होगा फाइनल

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ग्रुप ए का हिस्सा है। टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा।

Nov 25, 2025 07:52 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के मेजबान भारत और श्रीलंका हैं। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू होगा। आठ वेन्यू पर कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 8 मार्च को आयोजित होगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मैच होंगे। सभी टीमों को चार-चार के पांच ग्रुप में बांटा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को शुरुआत में आसान ग्रुप मिला है। भारत ग्रुप ए में है, जिसमें चिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत सात फरवरी को यूएसए से मुंबई, नामीबिया से 12 फरवीर को दिल्ली में टकराएगा। भारत और पाकिस्तान की बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो खिताबी मुकाबला कोलंबा होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएएस में आयोजित हुआ था।

ये भी पढ़ें:रोहित बने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर, ICC ने पहली बार किया ये काम

आगामी टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछली बार जैसा ही है। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें सुपर-8 राउंड में जाएंगी। सुपर-8 में फिर ग्रुपिंग होगी। यहां से टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फिर खिताबी मुकाबला होगा। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा की। भारत ने 2016 में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबान की थी। भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप दो बार जीता है। भारत 2007 में पहली बार एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बना था।

श्रीलंका टीम 2021 के विजेता ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ ग्रुप बी में है। ग्रुप सी में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड टीम और वेस्टइंडीज के साथ बांग्लादेश, नेपाल और इटली हैं। इटली पहली बार टूर्नामेंट में खेलेगा। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई हैं। शेड्यूल की घोषणा के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि एक शानदार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद इतनी जल्दी उपमहाद्वीप में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का स्वागत करना बहुत अच्छा है। यहां क्रिकेट का जुनून बेमिसाल है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे। शेड्यूल की घोषणा हमें एक कदम और करीब ले आई है। मुझे कोई शक नहीं है कि भारत में पांच और श्रीलंका में तीन वेन्यू पूरे टूर्नामेंट के दौरान एनर्जी से भरी रहेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप

ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएसए

ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे,

ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली

ग्रुप डी- दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरेंगी ये टीमें

मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें- ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएसए, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, इटली, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान, यूएई, नीदरलैंड्स और नामीबिया हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू

टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में आयोजित होंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फुल शेड्यूल

ग्रुप ए का शेड्यूल

7 फरवरी पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स कोलंबो 11:00 AM

7 फरवरी भारत बनाम यूएसए मुंबई 7:00 PM

10 फरवरी नीदरलैंड बनाम नामीबिया दिल्ली 11:00 AM

10 फरवरी पाकिस्तान बनाम USA कोलंबो 7:00 PM

12 फरवरी भारत बनाम नामीबिया दिल्ली 7:00 PM

13 फरवरी यूएसए बनाम नीदरलैंड्स चेन्नई 7:00 PM

15 फरवरी यूएसए बनाम नामीबिया चेन्नई 3:00 PM

15 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो 7:00 PM

18 फरवरी पाकिस्तान बनाम नामीबिया कोलंबो 3:00 PM

18 फरवरी भारत बनाम नीदरलैंड्स अहमदाबाद 7:00 PM

ग्रुप बी का शेड्यूल

8 फरवरी श्रीलंका बनाम आयरलैंड कोलंबो शाम 7:00 बजे

9 फरवरी जिम्बाब्वे बनाम ओमान कोलंबो दोपहर 3:00 बजे

11 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड कोलंबो दोपहर 3:00 बजे

12 फरवरी श्रीलंका बनाम ओमान कैंडी सुबह 11:00 बजे

13 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो सुबह 11:00 बजे

14 फरवरी आयरलैंड बनाम ओमान कोलंबो सुबह 11:00 बजे

16 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका कैंडी शाम 7:00 बजे

17 फरवरी आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे कैंडी दोपहर 3:00 बजे

19 फरवरी श्रीलंका बनामजिम्बाब्वे कोलंबो दोपहर 3:00 बजे

20 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान कैंडी शाम 7:00 बजे

ग्रुप सी का शेड्यूल

7 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश कोलकाता 3:00 PM

8 फरवरी इंग्लैंड बनाम नेपाल मुंबई 3:00 PM

9 फरवरी बांग्लादेश बनाम इटली कोलकाता 11:00 AM

11 फरवरी इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज मुंबई 7:00 PM

12 फरवरी नेपाल बनाम इटली मुंबई 3:00 PM

14 फरवरी इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश कोलकाता 3:00 PM

15 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम नेपाल मुंबई 11:00 AM

16 फरवरी इंग्लैंड बनाम इटली कोलकाता 3:00 PM

17 फरवरी बांग्लादेश बनाम नेपाल मुंबई 7:00 PM

19 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम इटली कोलकाता 11:00 AM

ग्रुप डी का शेड्यूल

8 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान चेन्नई 11:00 AM

9 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा अहमदाबाद 7:00 PM

10 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम यूएई चेन्नई 3:00 PM

11 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान अहमदाबाद 11:00 AM

13 फरवरी कनाडा बनाम यूएई दिल्ली 3:00 PM

14 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 7:00 PM

16 फरवरी अफगानिस्तान बनाम यूएई दिल्ली 11:00 AM

17 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम कनाडा चेन्नई 11:00 AM

18 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई दिल्ली 11:00 AM

19 फरवरी अफगानिस्तान बनाम कनाडा चेन्नई 7:00 PM

पर-8 और नॉकआउट का शेड्यूल

21 फरवरी Y2 बनाम Y3 कोलंबो शाम 7:00 बजे

22 फरवरी Y1 बनाम Y4 कैंडी दोपहर 3:00 बजे

22 फरवरी X1 बनाम X4 अहमदाबाद शाम 7:00 बजे

23 फरवरी X2 बनाम X3 मुंबई शाम 7:00 बजे

24 फरवरी Y1 बनाम Y3 कैंडी शाम 7:00 बजे

25 फरवरी Y2 बनाम Y4 कोलंबो शाम 7:00 बजे

26 फरवरी X3 बनाम X4 अहमदाबाद दोपहर 3:00 बजे

26 फरवरी X1 बनाम X2 चेन्नई शाम 7:00 बजे

27 फरवरी Y1 बनाम Y2 कोलंबो शाम 7:00 बजे

28 फरवरी Y3 बनाम Y4 कैंडी शाम 7:00 बजे

1 मार्च X2 बनाम X4 दिल्ली दोपहर 3:00 बजे

1 मार्च X1 बनाम X3 कोलकाता शाम 7:00 बजे

4 मार्च पहला सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो शाम 7:00 बजे

5 मार्च दूसरा सेमीफाइनल मुंबई शाम 7:00 बजे

8 मार्च फाइनल अहमदाबाद/कोलंबो शाम 7:00 बजे

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |