ICC ने क्रिकेट कनाडा को लगाया करोड़ों का फटका, इस वजह से रोक दी है फंडिंग

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ICC ने गवर्नेंस से जुड़े मामलों की वजह से क्रिकेट कनाडा को मिलने वाली फंडिंग रोक दी है। क्रिकेट कनाडा को आईसीसी ने हाल ही में बताया था और अगले छह महीनों तक उसे मिलने वाली फंडिंग पर रोक लग सकती है।

ICC ने क्रिकेट कनाडा को लगाया करोड़ों का फटका, इस वजह से रोक दी है फंडिंग

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड को एक तगड़ा झटका दिया है। आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा की फंडिंग को रोक दिया है। इसके पीछे का कारण शासन-संबंधी मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाया नहीं गया है। क्रिकेट कनाडा को इस हफ़्ते की शुरुआत में ही आईसीसी ने बता दिया था कि अगले छह महीनों तक उसे मिलने वाली फंडिंग पर रोक लग सकती है। आईसीसी ने बिना देरी किए यह ऐक्शन अब क्रिकेट कनाडा के खिलाफ ले लिया है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो फंडिंग सस्पेंशन से हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम समेत किसी भी क्रिकेट एक्टिविटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह क्रिकेट कनाडा के लिए एक बड़ा झटका जरूर साबित होगा, जो एक एसोसिएट मेंबर के तौर पर ICC डिस्ट्रीब्यूशन पर बहुत ज्यादा निर्भर है। साल 2024 के आखिर के लिए इसके फाइनेंशियल स्टेटमेंट से पता चला कि ICC से होने वाली इनकम बोर्ड की कुल इनकम का 63 फीसदी हिस्सा थी। कनाडाई $5.7 मिलियन डॉलर के कुल रेवेन्यू में से $3.6 मिलियन कनाडाई डॉलर उन्हें आईसीसी से मिलते थे। करीब 25 करोड़ रुपये क्रिकेट कनाडा को आईसीसी से फंडिंग के रूप में मिलते थे।

गवर्नेंस में नाकामियों की जानकारी अभी सामने नहीं हैं। हालांकि, कनाडा में फिफ्थ एस्टेट, एक इन्वेस्टिगेटिव डॉक्यूमेंट्री प्रोग्राम, ने "ICC पॉलिसीज के उल्लंघन की रिपोर्ट की है, जिसमें क्रिकेट कनाडा के गवर्नेंस और फाइनेंशियल ओवरसाइट की कमी पर चिंताएं शामिल हैं।" वैसे भी क्रिकेट कनाडा के साथ बीते कुछ समय में मैदान के अंदर और बाहर उथल-पुथल देखने को मिली है। इसी साल भारत और श्रीलंका में हुए T20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ कनाडा के मैच की जांच भी ICC की एंटी-करप्शन और इंटीग्रिटी यूनिट कर रही है।

इतना ही नहीं, एक खिलाड़ी पर भी मैच फिक्सिंग का आरोप है, जिसको लेकर जांच जारी है। इसके साथ-साथ खिलाड़ियों के सिलेक्शन में भी अनियमितता बताई गई है, जहां बोर्ड के दबाव की वजह से सिलेक्टर्स या कोच को कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को सिलेक्ट करना पड़ता है। कनाडा क्रिकेट बोर्ड में प्रशासन में भी बदलाव देखने को मिला है, जो एक बड़ा मुद्दा बना था। क्रिकेट कनाडा पर आईसीसी की काफी समय से नजर थी और अब ऐक्शन लेना आईसीसी ने शुरू कर दिया है। अप्रैल में अरविंदर खोसा को अंतरिम बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया है। 9 सदस्यीय समिति को वे लीड कर रहे हैं। अमजद बाजवा उनसे पहले बोर्ड प्रमुख थे। आईसीसी ने क्रिकेट कनाडा से जुड़े मामले पर कोई जानकारी नहीं दी है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।