ICC के खजाने पर किन देशों का कब्जा है? नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य ने खोल दी पोल

Feb 21, 2026 06:15 pm ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share

आईसीसी का राजस्व मॉडल एसोसिएट देशों के लिए प्रतिकूल है। ये दावा किया है नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य राशिद शाह ने। नीदरलैंड की टीम टी20 विश्व कप में खेली थी, जो सुपर 8 से पहले ही बाहर हो गई।

ICC के खजाने पर किन देशों का कब्जा है? नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य ने खोल दी पोल

नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड के सदस्य राशिद शाह ने बड़ा हमला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी पर बोला है। राशिद शाह का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मौजूदा रेवेन्यू मॉडल एसोसिएट देशों के प्रतिकूल है, क्योंकि इसमें अधिकांश हिस्सा टेस्ट खेलने वाले देशों को दिया जाता है। इसमें भी सबसे ज्यादा पैसा भारत को मिलता है। नीदरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा थी। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और नामीबिया से उन्हें मैच खेलने को मिला, जिसमें से उन्होंने नामीबिया को हराया।

वर्ष 2024 से 2027 तक के चक्र में आईसीसी के राजस्व का लगभग 40 प्रतिशत यानी अनुमानित 231 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ष भारत को मिलेगा। आईसीसी अपने राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा भारत से हासिल करता है, जिसमें मीडिया अधिकार प्रमुख हैं। इसके पीछे कारण ये भी है कि भारत ही क्रिकेट का सबसे बड़ा मार्केट है।

हालांकि, राशिद शाह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की उपलब्धियों और वैश्विक स्तर पर उसके योगदान की प्रशंसा की। वर्ष 2024 से 2027 तक के चक्र में अनुमानित 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वार्षिक आय में से लगभग 533 मिलियन अमेरिकी डॉलर 12 पूर्ण सदस्यों को, जबकि लगभग 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर एसोसिएट देशों को मिलेंगे।

नीदरलैंड जाने से पहले जम्मू कश्मीर में क्रिकेट खेल चुके राशिद शाह ने पीटीआई से कहा कि आईसीसी का राजस्व मॉडल एसोसिएट देशों में इस खेल के विकास में खास मदद नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ''हम आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देश हैं। हमें अक्सर बड़े देशों के साथ खेलने का मौका नहीं मिलता। आईसीसी का व्यावसायिक मॉडल हमारे लिए प्रतिकूल है। हमें वहां से धनराशि का एक छोटा सा हिस्सा ही मिलता है।''

राशिद शाह ने आगे दावा किया, ''हमें वित्तीय संसाधन जुटाने और क्रिकेट के विकास को गति देने के लिए अपने खुद के मॉडल तैयार करने होंगे। भारत में विश्व कप खेलना हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। अहमदाबाद में 70000 दर्शकों के सामने खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी।''

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।