अब बांग्लादेश को ये राहत देने पर काम कर रहा ICC, भारत में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर दिखाए थे नखरे

Jan 27, 2026 03:46 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर नखरे दिखाए थे। हालांकि, आईसीसी बांग्लादेशी पत्रकारों के टी20 वर्ल्ड कप कवर करने के लिए फिर आवेदन प्रक्रिया पर काम कर रहा है।

अब बांग्लादेश को ये राहत देने पर काम कर रहा ICC, भारत में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर दिखाए थे नखरे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 कवर करने की इच्छा रखने वाले बांग्लादेश के पत्रकारों के लिए ‘मीडिया एक्रिडिटेशन’ पर फिर से काम कर रहा है। बांग्लादेश ने पड़ोसी देश में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था। आईसीसी आवेदन प्रक्रिया में बदलाव कर रहा है क्योंकि बांग्लादेश के कुछ पत्रकारों ने दावा किया कि उनके ‘एक्रिडिटेशन’ (मान्यता) अनुरोध को विश्व संस्था ने खारिज कर दिया था।

80-90 पत्रकारों ने अनुरोध किया

आईसीसी सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘प्रक्रिया पर फिर से काम किया जा रहा है क्योंकि अनुरोध की संख्या और कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। ‘एक्रिडिटेशन’ सूची उसी हिसाब से तैयार की जा रही हैं।’’ बांग्लादेश के लगभग 80-90 पत्रकारों ने मीडिया एक्रिडिटेशन के लिए अनुरोध किया था और सूत्रों ने कहा कि भले ही उनकी टीम आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही होती, तब भी सभी के अनुरोध को पूरा नहीं किया जा सकता था। सूत्रों ने आगे कहा, ‘‘अगर आप देश के कोटे के हिसाब से देखें तो आप 40 से ज्यादा को अनुमति नहीं दे सकते। आईसीसी घरेलू बोर्ड की सिफारिशों के हिसाब से चलता है और उसी के अनुसार आवेदन पर फैसला लेता है।’’

'यह अंदरूनी और गोपनीय मामला'

ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मीडिया समिति चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा कि उन्होंने इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाया है। उन्होंने ढाका में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह फैसला कल ही आया और हमने जानने की कोशिश की है। स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह एक अंदरूनी और गोपनीय मामला है, लेकिन संक्षेप में कहें तो हम जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों किया गया।’’ पता चला है कि बांग्लादेशी मीडिया के सदस्यों को एक्रिडिटेशन के लिए फिर से फॉर्म भरना होगा और उनके आवेदन का मूल्यांकन किया जाएगा।

'पहली बार था आवेदन खारिज हुआ'

बांग्लादेश के एक सीनियर पत्रकार ने कहा, ‘‘मैंने आठ से नौ आईसीसी विश्व कप कवर किए हैं। यह पहली बार था जब मेरा आवेदन खारिज हुआ। हम फिर से अप्लाई करने से पहले बीसीबी से स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।’’ आईसीसी के मूल्यांकन के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिर भी वहां की यात्रा नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद आईसीसी ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।