वनडे विश्व कप 2027 की डेट आई सामने, जानिए कब शुरू होगा अफ्रीका, जिम्बाब्वे-नामीबिया में होने वाला टूर्नामेंट
वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में आगामी विश्व कप होने वाला है। ये टूर्नामेंट 21 नवंबर तक चलेगा।

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला 2027 वनडे विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि इन तारीखों पर सहमति मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग के दौरान बनी थी और जुलाई में होने वाली वार्षिक बैठक में सूक्ष्म चीजों पर चर्चा होगी। ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के आठ मैदानों पर ही अधिकांश मैच खेले जाने हैं और 54 में से 41 मैच इसी देश में हो सकते हैं। जिम्बाब्वे में 8-10 और नामीबिया में तीन मैच खेले जा सकते हैं।
शुरुआत में जिम्बाब्वे के दो मैदानों की ही बात हो रही थी, लेकिन अब इस साल के अंत तक विक्टोरिया फॉल्स पर बन रहा स्टेडियम भी बनकर तैयार हो जाएगा तो तीनों मैदानों का इस्तेमाल होगा। नए स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली थी, लेकिन फिलहाल उस पर अधिक अपडेट नहीं है।
14 टीमें होंगी मैदान पर
2003 के बाद यह दक्षिण अफ़्रीका में होने वाला पहला वनडे विश्व कप होगा। हालांकि, इस बीच में 2007 पुरुष टी20 विश्व, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी 20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है। हाल ही में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका ने मिलकर पुरुष अंडर-19 विश्व कप होस्ट किया था। पिछले दो संस्करणों में 10 टीमों के साथ खेले गए टूर्नामेंट की 14 टीमों के साथ वापसी होगी। टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और फिर दोनों ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही अपनी जगह बना चुकी हैं, लेकिन नामीबिया क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा होगी।
यह विश्व कप 2027-2031 के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का पहला आईसीसी इवेंट होगा। यह नियम दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय समझौतों को नियंत्रित करता है और इस वर्ष के अंत में हांगकांग में आईसीसी की बैठकों में इसे अंतिम रूप दिया जाना है। ऐसा माना जाता है कि कुछ प्रारंभिक चर्चाएं हो चुकी हैं, लेकिन एफटीपी के निर्माण में मुख्य अड़चन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की संरचना और इसके संभावित विस्तार को लेकर है।
आईसीसी इस बात पर अंतिम निर्णय लेने वाली है कि क्या सभी 12 फुल मेंबर्स को (वर्तमान में ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड और अफ़ग़ानिस्तान डब्ल्यूटीसी में शामिल नहीं हैं) शामिल किया जाए और क्या डब्ल्यूटीसी के तहत एक टेस्ट मैच भी खेले जा सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई में होने वाली वार्षिक आम बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है, जिसके बाद पूर्ण एफटीपी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



