Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC ODI Rankings Rohit Sharma Rises to Third Virat Kohli and Shubman Gill Suffer Loss Kuldeep Yadav Enters Into Top 5
ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने विराट कोहली को 'धकेला', शुभमन ने झेला घाटा; कुलदीप की टॉप-5 में एंट्री

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने विराट कोहली को 'धकेला', शुभमन ने झेला घाटा; कुलदीप की टॉप-5 में एंट्री

संक्षेप:
  • Latest ICC ODI Rankings: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। स्पिनर कुलदीप यादव ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है।

Wed, 12 March 2025 02:45 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद जारी हुई रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह विराट कोहली को 'धकेल' कर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित खाते में फिलहाल 756 रेटिंग अंक हैं। कोहली 736 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए। 'हिटमैन' ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रनों की शानदार पारी खेली थी जबकि कोहली महज एक रन ही बना सके थे। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (784) शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, गिल को 7 रेटिंग अंकों का घाटा झेलना पड़ा है। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 31 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तान के बाबर आजम (770) दूसरे और हेनरिक क्लासेन (744) चौथे स्थान पर बरकरार हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों में तीन भारतीय हैं। श्रेयस अय्यर (704) आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक 243 रन बनाए। कोहली ने कुल 218 रन जोड़े। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल (एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे), रचिन रविंद्र (14 स्थान ऊपर 14वें) और ग्लेन फिलिप्स (छह स्थान बढ़कर 24वें) ने को भी ताजा रैंकिंग में लाभ मिला है।

ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी में ध्वस्त हुए 7 बड़े रिकॉर्ड, विराट ने दो और रोहित ने एक तोड़ा
ये भी पढ़ें:रोहित ब्रिगेड की दुबई में 'दबंगई', भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारत के स्पिनर कुलदीप यादव (650 अंक) ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है। वह छठे से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 7 विकेट चटकाए। श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा के सिर नंबर वन वनडे गेंदबाज का ताज बरकरार है। उनके खाते में 680 अंक हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान और स्पिनर मिचेल सैंटनर (657) दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में 9 शिकार किए। टॉप-10 गेंदबाजों में दो भारतीय हैं। रविंद्र जडेजा 616 अंकों के साथ दसवें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई (296 अंक) नंबर वन ऑलराउंडर हैं। ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सैंटनर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पर पहुंच गए हैं। माइकल ब्रेसवेल सातवें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा आठ पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |