Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC ODI Rankings How many times has Virat Kohli been Ranked Number 1 Batter The wait ended in 1404 days
ICC ODI Rankings: विराट कोहली कितनी बार बने नंबर-1 बल्लेबाज? 1404 दिनों में खत्म हुआ इंतजार

ICC ODI Rankings: विराट कोहली कितनी बार बने नंबर-1 बल्लेबाज? 1404 दिनों में खत्म हुआ इंतजार

संक्षेप:

Virat Kohli ICC ODI Ranking: विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा से बादशाहत छीनी। टॉप 10 रैंकिंग में चार भारतीय बल्लेबाज हैं।

Jan 14, 2026 03:18 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Virat Kohli ICC ODI Ranking: शानदार फॉर्म में चल रहे दिग्गज विराट कोहली एक बार फिर नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा का सिंहासन हिलाया। कोहली के खाते में फिलहाल 785 रेटिंग अंक हैं। रोहित 775 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। कोहली और मिचेल में सिर्फ एक अंक का अंतर है। 37 वर्षीय कोहली ने भारत के लिए पिछले पांच मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाया है। उन्होंने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1404 दिनों में खत्म हुआ इंतजार

कोहली ने 1404 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में बादशाहत हासिल की है। उन्होंने जुलाई 2021 में नंबर-1 स्थान गंवाया था। वह पहली बार अक्टूबर 2013 में रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में कुल 11वीं बार बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। कोहली ने अब तक 825 दिन नंबर-1 बल्लेबाज के तौर पर बिताए हैं, जो भारतीय रिकॉर्ड है। वह ऑल-टाइम लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं, जिसमें वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स 2306 दिनों के साथ टॉप पर हैं। रिचर्ड्स के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा (2079 दिन) हैं।

ये भी पढ़ें:टीम की जीत में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले 5 क्रिकेटर, कोहली ने किया कमाल

टॉप 10 में चार भारतीय बल्लेबाज

आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप 10 सूची में चार भारतीय हैं। कप्तान शुभमन गिल (725 अंक) पांचवें पायदान पर हैं। श्रेयस अय्यर (682) दसवें स्थान पर हैं। डेरिल मिचेल के साथी खिलाड़ी डेवोन कॉनवे तीन पायदान ऊपर चढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने पहले वनडे में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 41 रन देकर चार विकेट लिए जिससे वह 27 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी 69वें स्थान पर हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |