T20 World Cup 2026 Final में कौन होगा अंपायर और मैच रेफरी? ICC ने कर दिया नामों का ऐलान

Mar 07, 2026 09:49 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ICC ने T20 World Cup 2026 Final के लिए अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा कर दी है। लगातार दूसरी बार एक अंपायर फाइनल में अंपायरिंग करेगा, जबकि एक अंपायर पहली बार किसी मेंस टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायर होगा।

T20 World Cup 2026 Final में कौन होगा अंपायर और मैच रेफरी? ICC ने कर दिया नामों का ऐलान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए आईसीसी ने अंपायर और मैच रेफरी की जानकारी दे दी है। लगातार दूसरी बार एक अंपायर टी20 विश्व कप के फाइनल में अंपायरिंग करेगा, जबकि एक अंपायर पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करता हुआ नजर आएगा।

रिचर्ड इलिंगवर्थ टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी अंपायर थे और 2026 के फाइनल में भी फील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ अपने सटीक फैसलों के लिए जाने जाते हैं और वह प्रेशर को भी सोख लेते हैं। 62 साल के इलिंगवर्थ ने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग की है। 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में भी वही अंपायर थे और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी उन्होंने अंपायरिंग की है।

इलिंगवर्थ के साथ उनके साथी इंग्लिश अंपायर एलेक्स व्हार्फ भी होंगे, जो अपने पहले सीनियर ICC वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। 50 वर्षीय पूर्व डोमेस्टिक क्रिकेटर व्हार्फ का प्रदर्शन भी अंपायर के तौर पर दमदार है। उनको भी आईसीसी इवेंट्स का अनुभव है, लेकिन पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। 2025 में उनके आईसीसी एलीट पैनल में जगह मिली थी। कोलकाता में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ और व्हार्फ ने अंपायरिंग की थी। उस सेमीफाइनल में टीवी अंपायर नितिन मेनन थे, लेकिन वे फाइनल में किसी भी भूमिका में नहीं होंगे, क्योंकि भारत फाइनल में है और वे भारतीय हैं।

साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर फाइनल में टीवी अंपायर होंगे। पालेकर को मार्च 2025 में ICC एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल किया गया था और उन्होंने इस साल के टूर्नामेंट के दौरान छह मैचों में अंपायरिंग की है। एक और साउथ अफ्रीकी ऑफिशियल, एड्रियन होल्डस्टॉक, चौथे अंपायर की ड्यूटी निभाएंगे, जबकि जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी इस फाइनल में होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए अंपायर और मैच रेफरी

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड) और एलेक्स व्हार्फ (इंग्लैंड)

थर्ड/TV अंपायर: अलाउद्दीन पालेकर (दक्षिण अफ्रीका)

फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक (दक्षिण अफ्रीका)

मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट (जिम्बाब्वे)

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।