डेब्यू करने के 27 महीने बाद नंबर वन बैटर बने हैरी ब्रूक, जो रूट की बादशाहत खत्म; बुमराह-जडेजा का जलवा कायम

Dec 11, 2024 03:52 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

  • इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बुधवार को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ा। हैरी ने पहली बार रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की लिस्ट में बुमराह और जडेजा पहले पायदान पर हैं।

डेब्यू करने के 27 महीने बाद नंबर वन बैटर बने हैरी ब्रूक, जो रूट की बादशाहत खत्म; बुमराह-जडेजा का जलवा कायम

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बुधवार को आईसीसी द्वारा ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने हमवतन जो रूट को गद्दी से हटाया। रूट लंबे समय से पहले स्थान पर मौजूद थे। हैरी ब्रूक ने 27 महीने पहले ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और काफी कम समय में टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं।

हैरी ब्रूक के अब 898 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि जो रूट उनसे सिर्फ एक रेटिंग पीछे हैं। जो रूट के नाम 897 रेटिंग है। रूट इस साल जुलाई में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर काबिज हुए थे और उन्होंने नौवीं बार शीर्ष स्थान हासिल किया था। हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्रूक ने 23 टेस्ट मैचों में 61.62 की शानदार औसत और आठ शतकों के साथ 2280 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रूक ने 2024 में 11 टेस्ट मैचों में चार शतकों सहित 1099 रन बनाए हैं। ब्रूक ने सितंबर 2022 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था।

बुमराह ने 890 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (856) और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (851) का नंबर आता है। जडेजा ने भी 415 रेटिंग अंकों के साथ ऑलराउंडरों की टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज 285 अंकों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।