मैट हेनरी ने आईसीसी रैंकिंग में कर दिया कमाल, 1990 के बाद नंबर-1 बनने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की 253 रन की जीत में 10 विकेट लेने वाले हेनरी के बुमराह के बराबर अंक हो गए हैं और वे संयुक्त रूप से नंबर एक स्थान पर हैं। यह न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे ऊंचा स्कोर है। इससे पहले रिचर्ड हैडली 1985 में 909 पॉइंट्स तक पहुंचे थे।

Matt Henry

आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट की रैंकिंग जारी की है, जिसमें इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी आईसीसी मेन्स टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं। रैंकिंग के ताजा अपडेट में बॉलिंग रैंकिंग में हेनरी 870 रेटिंग पॉइंट्स के साथ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बराबर पहुंच गए हैं। यह न्यूजीलैंड के किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे ऊंचा स्कोर है, उनसे आगे सिर्फ रिचर्ड हैडली हैं, जो 1985 में 909 पॉइंट्स तक पहुंचे थे।

11 विकेट लेकर बने नंबर-1

मैट हेनरी आईसीसी रैंकिंग में संयुक्त रूप से नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। वह सर रिचर्ड हेडली के यह मुकाम हासिल करने वाले पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि ने कीवी तेज गेंदबाजों का 36 साल का सूखा खत्म कर दिया है। यह बदलाव 'द ओवल' में हुई आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के दूसरे मैच के बाद हुआ, जिसे मेहमान टीम ने 253 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। न्यूजीलैंड के लिए बतौर बल्लेबाज केन विलियमसन ने 2021 में 919 पॉइंट्स हासिल किए थे। केन के बाद अब हेनरी 870 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचने में सफल रहे हैं।

ऐसे में, हेनरी के पॉइंट्स का आंकड़ा टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड के केवल दो खिलाड़ियों (बल्लेबाज या गेंदबाज) से ही कम रहा है। नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह अकेले टॉप पोजीशन पर काबिज थे। हेनरी ने मैच में 109 रन देकर 11 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के दम पर बॉलिंग रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली। 'द ओवल' टेस्ट के बाद रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाले अन्य गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर (छह स्थान ऊपर चढ़कर 50वें) और जैकब बेथेल (29 स्थान ऊपर चढ़कर 85वें) शामिल हैं।

गिल दूसरे नंबर पर पहुंचे

पुरुषों की वनडे बॉलिंग रैंकिंग में, भारत के तेज गेंदबाज एम. प्रसिद्ध कृष्णा आखिरी मैच में पांच विकेट लेने के बाद 92वें से संयुक्त रूप से 58वें नंबर पर आ गए हैं और अर्शदीप सिंह सीरीज़ में पांच विकेट लेने के बाद 16 स्थान ऊपर चढ़कर 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के ऑफ-स्पिनर एएम गजनफर तीन स्थान ऊपर चढ़कर 71वें नंबर पर आ गए हैं।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं।

गिल अब न्यूजीलैंड के डैरिल मिशेल से केवल 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। भारतीय कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका उन्हें फायदा मिला है। उन्हें अंतिम मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने पहले दो मैचों में 84 और 154 रन बनाए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।