ICC ने वनडे और T20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में किया हैरतअंगेज बदलाव, सुपर-7; सुपर-10 से लेकर एलिमिनेटर की एंट्री
ICC ODI and T20 World Cup formats: आईसीसी ने अपने वर्ल्ड कप में कई बदलाव किए हैं। वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के मकदस से ऐसा किया गया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरुषों के वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में हैरतअंगेज बदलाव किए हैं। अब अपने ग्रुप में ऊपर रहने वाली टीमों को ज्यादा फायदा मिलेगा। यह फैसला आईसीसी बोर्ड की एडिनबर्ग में हुई सालाना मीटिंग में चीफ एग्ज़ीक्यूटिव्स कमिटी की सिफारिशों के बाद लिए गया। गवर्निंग बॉडी ने कहा कि बदलाव का मकसद प्रतिस्पर्धी के स्टैंडर्ड को बेहतर बनाना और बड़े टूर्नामेंट में मैचों के नतीजों को बढ़ाना है। वनडे वनडे वर्ल्ड का आयोजन 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा।
ODI वर्ल्ड कप में सुपर-7 की एंट्री
वनडे वर्ल्ड कप में पहले की तरह 14 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन अब सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन राउंड होंगे। पहले राउंड में 12वीं, 13वीं और 14वीं रैंक वाली टीमें 'सुपर सीरीज' में खेलेंगी। इस चरण से टॉप टीम दूसरे राउंड में जाएगी। फिर 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दूसरे राउंड में 30 मैच खेले जाएंगे। हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर-7 के लिए क्वालिफाई करेंगी। क्वालिफाई हुई सात टीमें 21 मैचों वाला राउंड रॉबिन सुपर-7 स्टेज में टकराएंगी। टॉप चार टीमें सेमीफ़ाइनल में जाएंगी, जिसमें पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। अब पुरुष वनडे वर्ल्ड कप में कुल 57 मैच होंगे। पिछले फॉर्मेट में 14 टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर-6 में जाती थीं। फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाता था, जिससे टूर्नामेंट में कुल 54 मैच होते।
T20 में सुपर-10 और एलिमिनेटर
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें बनी रहेंगी और 55 मैच ही होंगे। हालांकि, सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव होगा। पांच-पांच के चार ग्रुप के बजाय अब शुरुआती में चार-चार टीमों के पांच ग्रुप होंगे। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें आगे बढ़ेंगी, जिससे पहला स्टेज 40 मैचों से घटकर 30 हो जाएगा। इसके बाद 10 क्वालिफाई करने वाली टीमों को पांच-पांच के दो सुपर-10 ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें 20 मैच होंगे। हर ग्रुप का विजेता सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा। दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमें दो एलिमिनेटर में दूसरे ग्रुप की तीसरे नंबर की टीम का सामना करेंगी। विजेता टीम दूसरे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
इन टीमों को ग्लोबल क्वालिफायर में एंट्री
जो टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी हैं लेकिन 2028 संस्करण के लिए ऑटोमैटिकली क्वालिफाई नहीं कर पाईं, वे सीधे ग्लोबल क्वालिफायर में एंट्री करेंगी। स्कॉटलैंड को यूरोप रीजनल फाइनल में सीधे एंट्री मिलेगी। आठ और ग्लोबल क्वालिफायर स्पॉट रीजनल इवेंट्स से भरेंगे, जिसमें अफ्रीका, एशिया और यूरोप से दो-दो जबकि अमेरिका और ईस्ट एशिया-पैसिफिक से एक-एक होगा। हर रीजन से शीर्ष पर रहने वाली टीम, और अगली थ्री बेस्ट टीमें, मिनिमम परफॉर्मेंस क्राइटेरिया के आधार पर 2028 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। आईसीसी बोर्ड ने एसोसिएट देशों के लिए 16 टीम के ग्लोबल टूर्नामेंट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



