Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Ko Band kar dena Kyon Ki Chahiye Former Pakistan cricketer Saeed Ajmal spews venom against India
ICC को बंद कर देना चाहिए क्योंकि...पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

ICC को बंद कर देना चाहिए क्योंकि...पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

संक्षेप:

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अजमल ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अजमल ने भारत का जिक्र करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है।

Jan 13, 2026 01:39 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर निशाना साधते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने बेबस हो चुका है और खेल की वैश्विक संस्था का मकसद दांव पर है। अजमल का कहना है कि अगर आईसीसी में निष्पक्ष होकर फैसल लेने का दम नहीं तो उसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने आईसीसी को इसलिए आड़े हाथ लिया क्योंकि भारत लंबे समय से सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान में खेलने से इनकार करता रहा है। पाकिस्तान ने पिछले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान की थी लेकिन भारत ने अपने मैच दुबई में खेले।

'ICC बंद कर देना चाहिए क्योंकि…

अजमल ने कराची में एक फंक्शन में रिपोर्टर्स से कहा, ''आईसीसी को निष्पक्ष निर्णय लेना चाहिए। ईमानदारी से क्रिकेट होना चाहिए, चाहे किसी भी देश में हो। पाकिस्तान बिल्कुल सेफ है। बहुत सारी टीमें पाकिस्तान आकर खेल रही हैं। इंडिया को क्या दर्द है, जो नहीं आना चाह रहा। वो क्या पॉलिटिक्स कर रहे हैं, जो पाकिस्तान से नहीं खेलना चाह रहे। ठीक है तो फिर आईसीसी बंद कर देना चाहिए। आईसीसी अगर इंडिया को कवर नहीं कर सकता तो फिर आईसीसी नहीं है। अगर निष्पक्ष फैसला करेंगे तो उसका रिजल्ट वही होगा, जो पाकिस्तान और बाकी टीमें चाहती हैं। एक देश के ऊपर सारी टीमें नहीं चल सकती। सबको बराबर लेकर चलना पड़ेगा।''

आखिरी सीरीज 2012-13 में खेली

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में खेली थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में आखिरी मैच एशिया कप 2008 के दौरान खेला था। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमों की सिर्फ मल्टी नेशन टूर्नामेंट में भिड़ंत होती है। भारत और पाकिस्तान की भागीदारी और ब्रॉडकास्ट की निश्चितता पक्का करने के लिए क्रिकेट मैच अक्सर न्यूट्रल जगहों पर शिफ्ट कर दिए जाते हैं। भारत, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबान है। पाकिस्तान टीम आगामी आईसीसी इवेंट में अपने सभी मैच श्रीलंका की सरजमीं पर खेलेगी। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को मैच खेलेंगे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;