ICC का बड़ा फैसला, बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026

Jan 24, 2026 08:32 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा आधिकारिक फैसला लेते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

ICC का बड़ा फैसला, बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक बड़ा आधिकारिक फैसला लेते हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है।

आईसीसी के सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को पत्र भेजकर पुष्टि की है कि भारत यात्रा से इनकार करने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। स्कॉटलैंड को भी सूचित कर दिया गया है कि उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है। औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आईसीसी ने अब अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विश्व कप का अपडेटेड शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड का नाम दिख रहा है, जिससे पूरी तरह कंन्फर्म हो गया कि आईसीसी ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को भारत में खेलने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए समय दिया था। लंबे इंतजार के बाद भी जब बांग्लादेश की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो गवर्निंग बॉडी ने इस एसोसिएट देश (स्कॉटलैंड) को मुख्य टूर्नामेंट में शामिल करने का आधिकारिक निर्णय लिया। इस फैसले के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटने जैसा है।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने के बाद अब स्कॉटलैंड को प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण के लिए ग्रुप C में रखा गया है। स्कॉटलैंड की टीम अपने शुरुआती मैच कोलकाता में खेलेगी और फिर मुंबई का रुख करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक इडेग गार्डन स्टेडियम में खेलेगा। इस टीम का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को इटली के खिलाफ कोलकाता में ही होना है। 14 फरवरी को स्कॉटलैंड की टीम इंग्लैंड के भिड़ेगी और मैदान कोलकाता का इडेन गार्डन ही होगा। स्कॉटलैंड के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 17 फरवरी को नेपाल से मुंबई में होगा।

स्कॉटलैंड के मैचों का कार्यक्रम:

• 7 फरवरी: वेस्टइंडीज के खिलाफ (कोलकाता)

• 9 फरवरी: इटली के खिलाफ (कोलकाता)

• 14 फरवरी: इंग्लैंड के खिलाफ (कोलकाता)

• 17 फरवरी: नेपाल के खिलाफ (मुंबई)

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बीसीसीआई के बीच विवाद तब गहरा हुआ था, जब बांग्लादेश पर हिंदुओं की लगातार होती हिंसा और भारत में उसके खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल खेलने पर रोक लगा दी थी और कोलकाता नाइट राउडर्स को उन्हें रिलीज करने का आदेश दिया था। इसकी प्रतिक्रिया के बाद बांग्लादेश सरकार और बोर्ड ने भारत आयोजित हो रहे आगामी विश्व कप में ना खेलने का फैसला लेते हुए आईसीसी को वेन्यू बदलने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन आईसीसी ने उसकी मांग ठुकरा दी और बांग्लादेश को भारत में ही खेलने को कहा। बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा, जिसके कारण अब उसकी जगह स्कॉटलैंड खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ की सुरक्षा को खतरा बताते हुए भारत में ना खेलने का निर्णय लिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।