पहले भारतीय टीम ने 64 रनों से रौंदा, अब ICC ने ठोका जुर्माना, पाकिस्तान महिला टीम को दोहरा झटका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत से अपने पहले मुकाबले में 64 रनों से हारने के बाद अब पाकिस्तानी महिला टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। इस टीम को भारत के खिलाफ धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना भरना पड़ा है।

पाकिस्तान क्रिकेट

महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारत से अपने पहले मुकाबले में 64 रनों से हारने के बाद अब पाकिस्तानी महिला टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। इस टीम को भारत के खिलाफ धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना भरना पड़ा है। रविवार को बर्मिंघम के एडजबेस्टन में भारत के खिलाफ ग्रुप ए के मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए टीम पर जुर्माना लगाया गया। इस बहुचर्चित मुकाबले में पाकिस्तान की हार के एक दिन बाद आईसीसी ने इस उल्लंघन के लिए सजा की पुष्टि की है।

धीमे ओवर रेट के कारण लगा जुर्माना

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को आईसीसी द्वारा दंडित किया गया है। मैच रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम को सभी लागू समय सीमाओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित ओवर-रेट से एक ओवर कम पाया, जिसकी वजह से सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन के लिए टीमों को दंडित किया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों पर निर्धारित समय के भीतर पूरा न किए गए प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

मैच के दौरान मैदान पर मौजूद अंपायरों क्लेयर पोलोसाक और जैकलीन विलियम्स, तीसरे अंपायर एलोइस शेरिडन और चौथे अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपराध और प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, जिसका मतलब है कि औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

ऐसा था मैच का हाल

बता दें कि रविवार को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे और 171 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत को इस टारगेट तक पहुंचाने में स्मृति मंधाना और ऋचा घोष का अहम योगदान था। मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी, जबकि ऋचा ने अंत में तूफान मचाते हुए 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी। भारत की बल्लेबाजी के दौरान ही पाकिस्तान टीम ने धीमे ओवर रेट से गेंदबाजी की जिसके कारण जुर्माना लगाया गया। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 107 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने मैच को 64 रनों के बड़े अंतर से जीता था। भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे, वहीं श्री चरणी ने तीन और शेफाली वर्मा ने 1 विकेट हासिल किया था। दीप्ति ने मुनीबा अली को रन आउट किया था।

भारत अपना अगला मैच बुधवार, 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।