भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों को मिली सजा, तीसरे ODI के बाद ICC ने ठोका जुर्माना

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा)
share

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया था। इस मुकाबले के बाद धीमे ओवर रेट के कारण आईसीसी ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है।

Rohit sharma, Ruturaj Gaikwad
भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के दौरान रन लेते हुए रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया। भारत पर जहां मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, वहीं वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा जिसमें दोनों टीम को निर्धारित ओवर गति से क्रमशः चार और दो ओवर कम पाया गया। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने शनिवार को मैच के बाद यह जुर्माना लगाया।

दोनों कप्तानों ने स्वीकार किए अपराध

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ''दोनों कप्तानों ने अपराध स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।'' ये आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे।

वेस्टइंडीज अंतिम वनडे में पहले ही तीन मैच की सीरीज गंवा चुका था, लेकिन उसने भारत दौरे के वनडे चरण का समापन शानदार अंदाज में किया। शाई होप के नाबाद 162 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पुरुष वनडे में अपने सबसे बड़े 352 रन के लक्ष्य को हासिल किया। अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी जो मंगलवार को लखनऊ में शुरू होगी।

दोनों टीमों के लिए यह सीरीज रही अहम

बता दें भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम रही, क्योंकि भारत 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से इस तरह की द्विपक्षीय सीरीज खेल रहा है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई है। उसे इस विशाल टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए अब क्वालीफिकेशन के लिए आयोजित होने वाला टूर्नामेंट खेलना होगा। उसमें बेहतर प्रदर्शन अगर कैरेबियाई टीम करती है तब जाकर उन्हें विश्व कप 2027 का टिकट मिलेगा। वेस्टइंडीज के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ा हासिल यह रहा कि उनके कप्तान शाई होप के अलावा अन्य बल्लेबाज भी बेहतर लय में रहे। वेस्टइंडीज ने अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 350 से अधिक का स्कोर चेज किया। यह सीरीज भारत के लिहाज से भी अहम रही, क्योंकि भारतीय टीम ने पहली बार 400 रनों को सफलता पूर्वक वनडे क्रिकेट में चेज किया। भारत ने वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल ने 334 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड हासिल किया। उनके बल्ले से दो शतक निकले, जिसमें एक दोहरा शतक शामिल था। रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में शतक लगाया, जबकि विराट कोहली ने पहले मैच में ही सैकड़ा जड़ दिया था। शुभमन गिल ने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत- वेस्टइंडीज दोनों टीमों को मिली सजा, तीसरे ODI के बाद ICC ने ठोका जुर्माना