Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC can not punish Pakistan for boycotting India match at T20 World Cup 2026 claims Ex chairman
भारत का बॉयकॉट करने वाले पाकिस्तान पर ऐक्शन नहीं ले सकता ICC, पूर्व चेयरमैन ने किया बड़ा दावा

भारत का बॉयकॉट करने वाले पाकिस्तान पर ऐक्शन नहीं ले सकता ICC, पूर्व चेयरमैन ने किया बड़ा दावा

संक्षेप:

ICC के एक पूर्व चेयरमैन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान ने भले ही टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया हो, लेकिन आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस मसले पर कोई सजा नहीं दे सकती है।

Feb 03, 2026 08:43 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एहसान मनी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने भले ही टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना किया हो, लेकिन आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस मसले पर कोई सजा नहीं दे सकती है। पाकिस्तान की सरकार ने एक फरवरी को इस बात का ऐलान किया है कि पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईसीसी पीसीबी पर कड़े प्रतिबंध लगा सकती है, लेकिन पूर्व चेयरमैन ने इन बातों को नकार दिया है। उनका तर्क है कि यह फैसला सरकारी निर्देशों पर लिया गया था और इसलिए यह गवर्निंग बॉडी के डिसिप्लिनरी दायरे से बाहर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पोर्टस्टार के मुताबिक एहसान मनी ने कहा, "अगर पाकिस्तान सरकार के निर्देशों का पालन करता है तो उस पर कोई बैन नहीं लगाया जा सकता। इसी आधार पर भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। आप डबल स्टैंडर्ड नहीं रख सकते। समस्या से निपटने के बजाय, ICC बस तमाशबीन बनकर खड़ी रही।" पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके एहसान मनी ने ये भी कहा है कि इस स्थिति ने सरकारों के लिए क्रिकेट के फैसलों पर असर डालने का रास्ता खोल दिया है। आगे भी ऐसी चीजें हमें देखने को मिलेंगी। बांग्लादेश ने भी सरकार की सलाह पर ही भारत में खेलने से इनकार किया था और बांग्लादेश अब टी20 विश्व कप 2026 से बाहर है।

हालांकि, ICC ने पाकिस्तान सरकार के फैसले पर सवाल उठाया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी को चेतावनी भी दी है कि चुनिंदा भागीदारी के लिए सजा के तौर पर नतीजे हो सकते हैं। गवर्निंग बॉडी ने कहा कि उसे अभी तक PCB से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस कदम को ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। ICC ने एक बयान में कहा, "ICC को उम्मीद है कि PCB अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय तक चलने वाले असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और फायदा उठाने वाला है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।