पिंक बॉल ट्रायल को मंजूरी, कोच को छूट और इस क्रिकेट बोर्ड पर एक्शन; ICC मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले
ICC Board Meeting: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सोमवार को बोर्ड मीटिंग हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें पिंक बॉल ट्रायल भी शामिल है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सोमवार को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग हुई। अहमदाबाद बैठक में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए, जिनका मकसद ग्लोबल कॉम्पिटिशन स्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और खेल में इनोवेशन को बढ़ावा देना के अलावा महिला क्रिकेट को सपोर्ट करना है। वहीं, आईसीसी ने कनाडा क्रिकेड बोर्ड को निलंबित करने जैसा सख्त भी उठाया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कनाडा क्रिकेट ने अपनी मेंबरशिप की शर्तों का 'गंभीर उल्लंघन' किया। भले ही क्रिकेट कनाडा की मेंबरशिप सस्पेंड कर दी गई लेकिन कनाडाई नेशनल टीमें आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा लेती रहेंगी। कनाडा को फंडिंग मिलती रहेगी ताकि खिलाड़ियों पर बुरा असर न पड़े।
पिंक बॉल ट्रायल
बोर्ड ने टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का इस्तेमाल करने के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। ऐसे तब किया जाएगा, जब खराब रोशनी के कारण खेल बाधित होने की संभावना हो। हालांकि, दोनों टीमों की सहमति चाहिए होगी। टीमें टेस्ट के दौरान पारंपरिक लाल गेंद की जगह पिंक बॉल का इस्तेमाल कर सकेंगी ताकि खराब रोशनी से बर्बाद होने वाले समय को कम किया जा सके। आईसीसी ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ मिलकर लाइटिंग टेक्नोलॉजी पर रिसर्च के लिए फंड देने की योजना की पुष्टि की है, जिससे खराब रोशनी से होने वाली रुकावटों को और कम किया जा सकेगा।
कोच को छूट
आईसीसी ने प्लेइंग इंडीशन में बदलाव करते हुए हेड कोच या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों से बात करने की इजाजत देने का फैसला किया है। खिलाड़ी अब ड्रिंक्स इंटरवल के दौरान सलाह ले सकेंगे। वहीं, T20I मैचों में दोनों पारियों के बीच 15 मिनट का इंटरवल अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य खेल के फिर से शुरू होने पर खिलाड़ियों को पर्याप्त तैयारी का समय देना है।
हॉक-आई डेटा
प्लेइंग कंडीशन में एक और बड़ा बदलाव करते हुए आईसीसी ने लेग-साइड वाइड ट्रायल को हमेशा के लिए अपना लिया है - जिसमें गेंद फेंकने की जगह पर बल्लेबाज की पोजीशन को रेफरेंस पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अवैध बॉलिंग एक्शन की रिपोर्ट पर विचार करते समय मैच अधिकारियों को हॉक-आई डेटा के इस्तेमाल को मंजूरी दे गई है।
महिला क्रिकेट
आईसीसी बोर्ड ने महिला क्रिकेट इवेंट्स में बदलावों को मंजूरी दी। आईसीसी विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2027 को उसकी ओरिजिनल जून-जुलाई विंडो से 14-28 फरवरी 2027 पर शिफ्ट कर दिया गया है। 10 टीमों की विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 में लॉन्च की जाएगी, जिसमें पांच फुल मेंबर्स और पांच एसोसिएट देश होंगे। टीमों को रैंकिंग और पिछले टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के आधार पर चुना जाएगा। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए बोर्ड ने एक क्वालिफिकेशन पाथवे को मंजूरी दी है, जिसमें 10 टीम का ग्लोबल क्वालिफायर होगा। यह 12 टीमों का टूर्नामेंट होगा, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा और भारत के मैच न्यूट्रल जगह पर होंगे।
ICC चेयरमैन ने क्या कहा?
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने विज्ञप्ति में कहा, ''अहमदाबाद में हमारी बातचीत ने आईससी की गवर्नेंस, एडमिनिस्ट्रेशन और दुनिया भर में क्रिकेट की ग्रोथ के प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। महिला क्रिकेट और उभरते देशों से लेकर फ्रैंचाइजी कॉम्पिटिशन के मैनेजमेंट तक आज की बातचीत और फैसलों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि क्रिकेट दुनिया भर के फैंस के लिए फेयर, प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बना रहे।'' बोर्ड ने फ्रैंचाइजी क्रिकेट के बढ़ते विस्तार पर चिंता जताई और मौजूदा स्ट्रक्चर के अंदर फ्रैंचाइजी क्रिकेट को इंटरनेशनल कैलेंडर के साथ तालमेल बिठाने के लिए एक कमेटी बनाने का फैसला किया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



