Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC Awards ICC selected ODI team of the year not even one indian make a place in this
ICC ने चुनी 2024 की ODI टीम ऑफ द ईयर, इस वजह से कोई भारतीय नहीं हुआ शामिल

ICC ने चुनी 2024 की ODI टीम ऑफ द ईयर, इस वजह से कोई भारतीय नहीं हुआ शामिल

संक्षेप:

आईसीसी ने साल 2024 की बेस्ट वनडे टीम चुनी है, जिसमें किसी भी भारतीय को मौका नहीं मिला है और टीम की कमान श्रीलंकाई खिलाड़ी चरित असलंका को दी गई है।

Jan 24, 2025 01:36 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) अवॉर्ड्स 2024 के ऐलान से पहले आईसीसी ने साल 2024 की बेस्ट वनडे इंटरनेशनल टीम का ऐलान किया है। 2024 में वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर साल की बेस्ट टीम चुनी जाती है। इस बार की चुनी गई टीम में श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क्रिकेटरों का बोलबाला है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों से एक भी क्रिकेटर इसमें जगह नहीं बना पाया है। साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था, इस वजह से ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेले ही नहीं गए। भारत की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में महज एक ही वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली थी, जिसमें उसे श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर

सैम अयूब (पाकिस्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), पथुम निसांका (श्रीलंका), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), चरित असलंका (श्रीलंका) शेरफने रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हारिस राउफ (पाकिस्तान), एएम गजनफर (अफगानिस्तान)

श्रीलंका के चार खिलाड़ी, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तीन-तीन खिलाड़ी और एक खिलाड़ी वेस्टइंडीज से इन 11 की लिस्ट में चुना गया। टीम की कमान चरित असलंका को दी गई है। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में इससे पहले भारत का दबदबा देखने को मिलता रहा है, लेकिन इस बार टीम इंडिया ने पूरे साल तीन ही मैच खेले।

आईसीसी इसी तरह से टेस्ट टीम ऑफ ईयर और टी20 टीम ऑफ द ईयर भी चुनेगा, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों को जगह मिलने की पूरी उम्मीद होगी। आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर के साथ ही आईसीसी अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट भी शुरू हो गई है। 24-25 जनवरी को आईसीसी टीम ऑफ द ईयर, आईसीसी वनडे, टेस्ट, टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान होना है। इंडिविजुअल कैटेगरी के अवॉर्ड्स का ऐलान 25 जनवरी को शुरू हो जाएगा।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |