ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान, सूर्या को डबल झटका; 4 भारतीय शामिल
ICC T20 World Cup 2026 Team of Tournament: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ टूर्नामेंट में चार भारतीयों को शमिल किया है। सूर्यकुमार यादव को डबल झटका मिला है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया। आईसीसी ने चार भारतीयों को शामिल किया है, जिसमें संजू सैमसन, ईशान किसन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह हैं। सूर्यकुमार यादव को डबल झटका मिला है। आईसीसी ने सूर्या को कप्तान नहीं बनाया और ना ही उन्हें 11 खिलाड़ियों में शामिल किया। एडेन मार्करम को टीम ऑफ टूर्नामेंट का कप्तान चुना गया है। मार्करम के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों 9 विकेट से करारी मिली थी।
वहीं, सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच डाला। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद कीवी टीम को 159 पर समेटा। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत तीन बार सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतने वाली इकलौती टीम है। एमएस धोनी भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टूर्नामेंट जीता था। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने 2024 में दूसरा खिताब जीता।
टीम ऑफ द टूर्नामेंट में संजू सैमसन और साहिबजादा फरहान को बतौर ओपनर रखा गया है। सैमसन ने पांच मैचों में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड हासिल किया। सैमसन ने लगातार तीन पचास स्कोर बनाए। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में 89-89 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के फरहरान पाकिस्तान के ओपनर फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक हैं। ईशान ने 9 मुकाबलों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन जुटाए। उन्होंने तीन फिफ्टी जमाई।
वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और मिडिल ऑर्डर में अहम योगदान दिया। उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाने के अलावा 9 विकेट चटकाए। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 8 मैचों में 14 शिकार किए। वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द द मैच चुने गए। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो जबकि पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का एक-एक खिलाड़ी है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन, साहिबजादा फरहान, ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



