ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी का ऐलान; भारत, न्यूजीलैंड से लेकर पाकिस्तान को इतने करोड़ मिले

Mar 11, 2026 06:14 pm ISTMd.Akram दुबई, भाषा
share

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान का सुपर-8 राउंड से पत्ता कट गया था।

ICC ने किया टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी का ऐलान; भारत, न्यूजीलैंड से लेकर पाकिस्तान को इतने करोड़ मिले

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त होने के बाद बुधवार को खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि की घोषणा की जो रिकॉर्ड 1.125 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इसमें घरेलू मैदान पर चैंपियन बनी भारतीय टीम को सबसे बड़ा हिस्सा 2,639,423 डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) मिला। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता न्यूजीलैंड को 14,22,692 अमेरिकी डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) मिले जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को क्रमशः लगभग 9.24 करोड़ रुपये और 8.96 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

पाकिस्तान टीम को इतने करोड़ मिले

अन्य शीर्ष टीमों में वेस्टइंडीज को 5,38,269 अमेरिकी डॉलर मिले जबकि अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली पाकिस्तान टीम को 5,22,692 अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.80 करोड़ रुपये)) मिले। जिम्बाब्वे को 4,91,538 अमेरिकी डॉलर और श्रीलंका को 4,75,962 अमेरिकी डॉलर दिए गए। सुपर आठ चरण में बाहर हुई अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की टीमों को प्रत्येक 3,09,808 अमेरिकी डॉलर मिले। स्कॉटलैंड को 2,78,654 अमेरिकी डॉलर और आयरलैंड को 2,71,731 अमेरिकी डॉलर जबकि चार अन्य टीम इटली, नीदरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल प्रत्येक 2,56,154 अमेरिकी डॉलर दिए गए।

कनाडा-नामीबिया के हिस्से इतने डॉलर

कनाडा, नामीबिया और ओमान प्रत्येक को 2,25,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई। आईसीसी ने कहा कि यह पुरस्कार राशि वितरण खिलाड़ियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन बढ़ाने और सदस्य देशों में क्रिकेट के विकास को मजबूत करने के उसके लगातार प्रयासों को दर्शाता है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप दिलाया, जिसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जाएगा। भारती लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनी।

धोनी-रोहित के क्लब में सूर्यकुमार यादव

आईपीएल के बड़े बड़े सितारों से भरी यह भारतीय टीम पहले ही से खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। हर मैच में एक नए 'मैच विनर' के साथ यह दावा और पुख्ता होता चला गया । भारतीय क्रिकेट में 2007 में पहले टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत अगर ऐतिहासिक थी तो इस जीत को भी 2023 के जख्मों पर मरहम के रूप में याद रखा जाएगा। मुंबई के चैंबूर में रहने वाले सूर्यकुमार ने अपना नाम महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तानों में शामिल कर लिया। वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।