ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड भी मुझे डराती है...इयान बिशप ने तारीफों के बांधे पुल
पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर इयान बिशप ने टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड को सबसे खतरनाक टीमों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड उन टीमों में शामिल है जो उन्हें सबसे ज्यादा डराती हैं।

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप की ताकत पर जोर देते हुए कहा है कि यह टीम काफी खतरनाक है। उनका मानना है कि टूर्नामेंट में इंग्लैंड अन्य टीमों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम उनको डराती है लेकिन अब इंग्लैंड की टीम भी उन्हें डरा रही है। हालांकि इंग्लैंड का टी20 विश्व कप में आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। पहले ही मैच में नेपाल की टीम के खिलाफ इंग्लैंड की टीम करीबी मुकाबला गंवाने से बची है। इंग्लैंड ने चार रन से जीत हासिल की।
इयान बिशप ने कहा, "हमने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में देखा है कि अनुभव बहुत मायने रखता है। कभी-कभी हम अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह बूढ़ों का खेल है या युवाओं का। इंग्लैंड उन टीमों में से एक है जो मुझे डराती है। मैंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया मुझे डराती है, इंग्लैंड भी मुझे डराती है, क्योंकि उनके पास बहुत ज्यादा पावर है। उनकी सोच अक्सर बाउंड्री और छक्के मारने की तलाश में रहते हैं।"
बिशप ने इंग्लैंड की गेंदबाजी विकल्पों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "आर्चर की वापसी से इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में वह 'धार' वापस आएगी जिसकी टीम को सख्त जरूरत थी और अनुभव की बात करें तो, उदाहरण के लिए आदिल राशिद अभी भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। जैकब बेथेल एक और नाम है जो खुद को इसमें रख सकते हैं। वे ऐसे क्षेत्रों का इस्तेमाल कर रन बना रहे हैं जो पारंपरिक रूप से कई टीमों के लिए रन नहीं देते, यही वजह है कि वे मुझे डराते हैं।''
दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने रविवार को टी20 विश्व कप ग्रुप सी के बेहद रोमांचक मुकाबले में नेपाल की चुनौती से निपटते हुए अंत में चार रन की करीबी जीत दर्ज की। नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था। उसने इंग्लैंड के सात विकेट पर 184 रन के जवाब में छह विकेट पर 180 रन बनाए।
लोकेश बाम (20 गेंद में नाबाद 39 रन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की उलटफेर भरी जीत की उम्मीद बनाए रखी, लेकिन आखिरी ओवर में जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी, लेकिन नेपाल के लिए बाउंड्री नहीं लग सकी। इस तरह बल्ले से उनका शानदार प्रदर्शन करीबी हार से खत्म हो गया। सैम करन ने अंतिम ओवर में लगातार यॉर्कर फेंकीं और नेपाल की टीम सिर्फ पांच रन ही बना पाई।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



