सभी गेंदबाज मुझे छकाने...प्लेयर ऑफ द मैच शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था ये प्लान

Feb 18, 2026 11:38 pm ISTHimanshu Singh भाषा
share Share
Follow Us on

भारत के स्टार ऑलराउँडर शिव दुबे ने कहा कि वह पारी की शुरुआत में दबाव में थे। उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि गेंदबाज उनके खिलाफ धीमी गेंद का इस्तेमाल करेंगे और वह इसके लिए तैयार थे।

सभी गेंदबाज मुझे छकाने...प्लेयर ऑफ द मैच शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था ये प्लान

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद कहा कि वह बल्लेबाजी करते हुए दबाव में थे लेकिन उन्हें इस तरह के हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है। भारत के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और शिवम दुबे (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

दुबे ने इससे पहले अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए दुबे ने भारत की 17 रन की जीत के बाद कहा, ''स्थिति थोड़ी मुश्किल थी लेकिन यह ऐसी स्थिति है जिसमें मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है। मैं लुत्फ उठा रहा था। हालांकि मुझ पर दबाव था।''

उन्होंने कहा, ''गेंद स्किड हो रही थी और नीची रह रही थी। एक गेंद काफी स्पिन भी हुई। मुझे पता था कि मैं बड़े शॉट खेल सकता हूं लेकिन स्थिति की मांग शुरुआत में कुछ अलग थी। मैं बाउंड्री मारने की कोशिश करता हूं और छक्के मारने में मजा आता है। मुझे पता है कि सभी गेंदबाज मुझे छकाने की कोशिश करेंगे। धीमी गेंद डालेंगे इसलिए मैंने खुद को तैयार किया।''

दुबे ने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''जैसा कि कप्तान और कोच ने मेरे से कहा था कि मुझे स्ट्राइक ऊंचा रखना है। लेकिन यह स्थिति पर भी निर्भर करता है। गेंदबाजी में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। नतीजे भी आ रहे हैं। कभी-कभी आपके खिलाफ बड़े शॉट खेले जाएंगे लेकिन आप विकेट भी लेंगे।''

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।