Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़I thought I would never play Cricket again but I am happy to be bowling now says former RR and DC Pacer Chetan Sakariya
मुझे लगा था कि मैं फिर कभी बॉलिंग नहीं कर पाऊंगा… चेतन सकारिया ने सुनाई दर्द भरी दास्तान

मुझे लगा था कि मैं फिर कभी बॉलिंग नहीं कर पाऊंगा… चेतन सकारिया ने सुनाई दर्द भरी दास्तान

संक्षेप:

चेतन सकारिया को तीन साल पहले तक भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक गिना जाता था लेकिन चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्हें लगने लगा था कि वह फिर से कभी नहीं खेल पाएंगे।

Jan 01, 2026 12:29 pm ISTVikash Gaur Bhasha, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चेतन सकारिया को तीन साल पहले तक भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक गिना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। वे आईपीएल टीमों की स्कीम ऑफ थिंग्स का भी हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे का कारण है इंजरी, जो उनके करियर की शुरुआत में ही उनको हुई हैं। चोटिल होने के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्हें लगने लगा था कि वह फिर से कभी नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वे आईपीएल खेल चुके हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सकारिया ने मौजूदा घरेलू सत्र में सौराष्ट्र की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में एक मैच खेला जो फरवरी 2024 के बाद उनका पहला मैच है। सकारिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘जब मुझे चोट लगी थी तो मुझे लगा था कि मैं कभी वापसी नहीं कर पाऊंगा। अब इस घरेलू सत्र में खेलकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। सौराष्ट्र के लिए गेंदबाजी करने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है।’’

इस तेज गेंदबाज के बाएं हाथ की कलाई में 2024 के शुरू में चोट लगी थी जिससे उबरने में उन्हें काफी समय लग गया। सकारिया ने कहा कि यह मानसिक रूप से थका देने वाला दौर था। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए मानसिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण था। मुझे विश्वास नहीं था कि मैं दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगा। कुछ डॉक्टरों ने मुझसे कहा कि शायद मैं दोबारा गेंद को ठीक से पकड़ भी न पाऊं। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था, क्योंकि मैं खुद पर भरोसा नहीं कर पा रहा था।’’

सकारिया को निजी जीवन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वर्ष 2021 में उनके पिता और छोटे भाई की मौत हो गई थी। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उस उथल-पुथल भरे दौर ने उन्हें जीवन और करियर में आने वाली असफलताओं से निपटना सिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जीवन में जो परिस्थिति आई, वह अप्रत्याशित थी। अगर मैं क्रिकेटर नहीं होता तो मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा वास्तविक ज़िंदगी में लौट पाता। अब मुझे लगता है कि अगर मेरी ज़िंदगी में फिर कभी कोई मुश्किल हालात आते हैं तो मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे पता है कि मुझे क्या करना है।’’

सकारिया अब घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हो गए हैं लेकिन उनका मानना है कि भारत की टीम में वापसी करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने अब तक भारत की तरफ से एक वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि मैं राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकता हूं लेकिन उसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे अपनी तकनीक पर काम करना होगा ताकि मैं लय हासिल कर सकूं। लेकिन मैं अपने खेल में दिन-प्रतिदिन सुधार कर रहा हूं और यह मेरे लिए सकारात्मक बात है।’’

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |