अर्शदीप सिंह को नजरअंदाज करने पर अश्विन का फूटा गुस्सा, गिल-गंभीर से पूछे कड़े सवाल

Jan 16, 2026 04:29 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अश्विन ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अर्शदीप ने जब भी मौका मिला, शानदार प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि मौका ना मिलने से उसका आत्मविश्वास डगमगाएगा।

अर्शदीप सिंह को नजरअंदाज करने पर अश्विन का फूटा गुस्सा, गिल-गंभीर से पूछे कड़े सवाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में न्यूजीलैंड की युवा टीम ने भारतीय टीम को परेशान किया है। पहला मैच भारत ने जीता था लेकिन दूसरे मैच में कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। राजकोट में खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। इस सीरीज में भारतीय टीम के संयोजन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले की कड़ी आलोचना की है।

अश्विन टीम मैनेजमेंट पर जमकर बरसे हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि वे खुद इस तरह की स्थिति से गुजर चुके हैं, इसलिए उन्हें अर्शदीप के मनोभाव अच्छी तरह समझ आते हैं। अश्विन ने कहा, ''अर्शदीप ने जब भी गेंद थामी, उन्होंने टीम के लिए प्रदर्शन किया है। उन्हें प्लेइंग इलेवन में सिर ऊंचा करके आने दो। वे इसके हकदार हैं बॉस। अब उसे तीसरे वनडे में खिलाने का क्या मतलब, वह शुरुआती दो वनडे में क्यों नहीं खेला। अब इससे उसके आत्मविश्वास को क्या होगा, पहले दो मैच न खेलने से उनकी लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ेगा और अगली बार खेलते समय वे जंग लगे हुए नजर आएंगे।''

मैनेजमेंट का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप (फरवरी-मार्च 2026, भारत और श्रीलंका में) को ध्यान में रखते हुए उनकी वर्कलोड मैनेज की जा रही है, लेकिन अश्विन इसे गलत ठहराते हैं। उन्होंने आगे कहा, ''किसी को अर्शदीप सिंह की जगह पर खड़ा करके सोचना चाहिए कि वह क्या सोच रहा होगा। इतना कुछ करने के बाद भी अपनी जगह के लिए लड़ना पड़ रहा है। मैं खुद इस स्थिति में रहा हूं और इसलिए मुझे पता है।" उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट आत्मविश्वास का खेल है और गेंदबाजों के साथ ऐसा बार-बार क्यों होता है, जबकि बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता।''

अर्शदीप सिंह का वनडे रिकॉर्ड काफी मजबूत है। उन्होंने अब तक 14 वनडे में 22 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने सभी तीन मैच खेले थे। हालांकि, गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टी20 इंटरनेशनल में भी अर्शदीप को नियमित मौका नहीं मिल रहा है, जिससे टीम में उनकी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।