Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़I am Very Bad with DRS Kuldeep Yadav Makes Honest Admission Follows Hilarious Review Moment with Rohit sharma
DRS के मामले में बहुत...कुलदीप यादव ने मानी अपनी गलती, राहुल-रोहित की तारीफ की

DRS के मामले में बहुत...कुलदीप यादव ने मानी अपनी गलती, राहुल-रोहित की तारीफ की

संक्षेप:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में तीसरे वनडे मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के साथ DRS पर हुई मजेदार नोकझोंक के बाद कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि DRS लेने के मामले में उनका रिकॉर्ड बहुत खराब है और वह अक्सर गलत रिव्यू मांगते हैं।

Dec 06, 2025 08:31 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका की पारी खत्म होने के बाद माना कि वह डीआरएस को लेकर काफी उतावले रहते हैं और उनको लगता है कि जो भी गेंद पैड से टकरा रही है, आउट है। इसलिए वह कप्तान की तरफ डीआरएस के लिए जाते हैं। शनिवार को अफ्रीका की पारी के दौरान कई ऐसे मौके आए जब कुलदीप ने बल्लेबाज को छकाया और गेंद पैड पर लगी। हालांकि इस दौरान एक गेंद पर कुलदीप काफी जोश में कप्तान केएल राहुल को डीआरएस लेने के लिए दबाव बना रहे थे हालांकि राहुल के बगल में खड़े रोहित ने कुलदीप को वापस जाने के लिए बोला और इसको देखकर विराट कोहली भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलदीप यादव ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की पारी के समाप्त होने के बाद ब्रॉकास्टर से कहा, '' डीआरएस के मामले में, मैं उनमें से हूं जो बहुत खराब है और वह मेरी टांग खींचते हैं। अगर गेंद पैड पर लगती है, तो मुझे लगता है कि हर गेंद पर विकेट है। जब आपके पास पूर्व कप्तान है...केएल विकेट के पीछे काफी शानदार रहे हैं और खासकर डीआरएस कॉल को लेकर, बतौर गेंदबाज आपको लगता है नॉट आउट बैटर आउट है। इसलिए आपके पास ऐसे लोगों का होना जरूरी है, जो आपको सही दिशा दिखाएं और शांत रखें।''

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में 270 रन पर ढेर कर दिया। 30वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर डी कॉक ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका सातवां शतक है। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ सबसे अधिक एकदिवसीय शतक के मामले में सनत जयसूर्या की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने भारत में किसी भी विदेशी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा शतक का एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड की भी बराबरी की। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 41 रन देकर चार विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को भी चार विकेट मिले। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |