Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़I am sure Rohit Sharma and Virat Kohli will help him Ian Bishop said a Big Thing For Captain Shubman Gill
रोहित और विराट जरूर ऐसा करेंगे…इयान बिशप ने कही कप्तान शुभमन गिल की भलाई वाली बात

रोहित और विराट जरूर ऐसा करेंगे…इयान बिशप ने कही कप्तान शुभमन गिल की भलाई वाली बात

संक्षेप: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भलाई वाली बात कही है। बिशप का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की सरपरस्ती में गिल कप्तान और रणनीतिकार के रूप में उभरेंगे।

Tue, 14 Oct 2025 08:49 PMMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में आगामी वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से शुभमन गिल की कप्तानी और मजबूत होगी। उन्होंने इन दोनों दिग्गजों की उपस्थिति को युवा कप्तान के लिए मददगार करार दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत के बाद बिशप ने कहा कि गिल में भारत का नेतृत्व का जज्बा और कौशल मौजूद है, लेकिन उन्हें एक रणनीतिकार के रूप में परिपक्व होने में समय लगेगा। 24 साल का यह सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'शुभमन गिल अभी पूरी तरह तैयार नहीं'

बिशप ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में रोहित और कोहली का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह गिल के लिए अच्छा होगा। वे दोनों खिलाड़ी गिल की मदद करेंगे और वह इस काम में आगे बढ़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, "वह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। लोगों को उन्हें कप्तान के रूप में विकसित होने का मौका देना होगा। वह इस दौरान बल्लेबाज के रूप में भी आगे बढ़ेंगे।’’ बिशप ने इस बात पर जोर दिया कि निर्णय लेने या कप्तानी के दबाव को संभालने के मामले में भारत के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति गिल के लिए मूल्यवान होगी।

ये भी पढ़ें:शुभमन को कप्तान बनाकर किसी ने कोई एहसान नहीं किया, वह इसके हकदार हैं: गंभीर

‘मुझे यकीन है कि दोनों से मदद मिलेगी’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें नेतृत्व करने का जज्बा और कौशल है लेकिन कप्तानी और रणनीति में विकास एक ऐसी चीज है जिसमें विकसित होने में कुछ सत्र लगेंगे। मुझे यकीन है कि उन्हें दोनों दिग्गजों से मदद मिलेगी।’’ रोहित और कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बिशप ने कहा कि यह उनकी प्रेरणा और फिटनेस पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका फैसला है। मैं रोहित या विराट या बीसीसीआई के लिए इसका जवाब नहीं दे सकता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनका दृढ़ संकल्प और कौशल कैसा है। अब तक वे शानदार रहे हैं।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |