रोहित की तरह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने से हैरान नहीं मोहम्मद कैफ, सपोर्ट में कही ये बात
मोहम्मद कैफ सूर्यकुमार यादव को कप्तानी के हटाने जाने की रिपोर्ट से हैरान नहीं हैं। हालांकि उन्होंने खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें टीम में बनाए रखने का समर्थन किया।

सूर्यकुमार यादव के लिए भारतीय टी20 टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं। आगामी सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने उनको कप्तानी के पद से हटा दिया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि इसी साल सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत टी20 चैंपियन बना था लेकिन उनको इस तरह टीम से बाहर करने की रिपोर्ट से एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। कईयों को ये फैसला सही लग रहा है तो कुछ हैरान हैं। सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने उनके लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक वह टी20 टीम से भी बाहर होने वाले हैं। हालांकि मोहम्मद कैफ को इस फैसले से हैरानी नहीं होगी, उन्होंने रोहित का उदाहरण देकर अपनी बात रखी है।
भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव के कप्तानी गंवाने की रिपोर्ट्स से हैरान नहीं है। उनका मानना है कि यह कदम पिछले साल रोहित शर्मा को वनडे टीम से हटाए जाने की मिसाल पर आधारित है। उन्होंने माना कि यह एक बड़ा फैसला जरूर है, लेकिन सिलेक्टर्स इसके जरिए किसी एक खिलाड़ी को छूट देने के बजाय टीम की लीडरशिप को लेकर अपनी एक बड़ी और साफ नीति का संकेत दे रहे हैं।
आगे भी ऐसे फैसले की उम्मीद
मोहम्मद कैफ ने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे इस फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई। मुझे तो सिर्फ रोहित के कप्तानी छिनने पर झटका लगा हुआ था। उसके बाद ये सब चीजें मुझे पूरी तरह नॉर्मल लग रही हैं। लेकिन रोहित वाला फैसला इससे कहीं बड़ा था। चूंकि वो पहले हो चुका है, इसलिए अब सिलेक्टर्स बैलेंस करना चाहते हैं। ताकि यह मैसेज जाए कि ऐसा सिर्फ रोहित के साथ नहीं हुआ था, बल्कि आगे चलकर हमारी पॉलिसी यही रहने वाली है।''
सूर्यकुमार का किया सपोर्ट
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि सूर्या ने बतौर कप्तान ट्रॉफी जीती, इसलिए वह टीम में रहने का हकदार है। हां, वह रन नहीं बना रहा है लेकिन हम चाहते हैं कि ट्रॉफी हमारे पास रहे और भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रहे। अगर टीम अच्छा कर रही है लेकिन सूर्या रन नहीं बना पा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि आप बहुत गहराई में जा रहे हैं। वे एक लीडर के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें और मौके मिलने चाहिए। वे खुद को साबित कर चुके खिलाड़ी हैं। हां, रन नहीं बना रहे हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। विजेता कप्तान को ज्यादा समर्थन मिलना चाहिए।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



