अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट, 24 साल के क्रिकेटर ने छोड़ा खेल; लगाया भ्रष्टाचार और राजनीति का आरोप

Mar 10, 2026 09:32 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट... ये कहकर 24 साल के एक क्रिकेटर ने गेम से दूर जाने का फैसला किया है। इस क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट में हो रहे भ्रष्टाचार और राजनीति के बारे में भी खुलकर बोला है। 

अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट, 24 साल के क्रिकेटर ने छोड़ा खेल; लगाया भ्रष्टाचार और राजनीति का आरोप

असल मायने में जिस उम्र में क्रिकेटर का करियर शुरू होता है, उस उम्र में पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने खेल से दूर जाने का फैसला किया है। सियालकोट के क्रिकेटर शाहजेब भट्टी ने पाकिस्तान क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शाहजेब भट्टी की उम्र इस समय सिर्फ 24 साल है। क्रिकेट जगत शाहजेब भट्टी के इस फैसले से सन्न है, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में चल रहे भ्रष्टाचार और पाकिस्तान क्रिकेट में हो रही राजनीति का मुद्दा उठाया है। शाहजेब भट्टी का अगला कदम क्या होगा और क्या वे किसी अन्य देश से खेलेंगे? इस पर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

शाहजेब भट्टी ने पॉलिटिक्स, करप्शन और घरेलू सिस्टम में स्ट्रक्चर की कमी का हवाला देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट से दूर जाने का फैसला किया है। सियालकोट में जन्मे शाहजेब भट्टी ने कायदे-ए-आज़म ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में पेशावर रीजन पर सियालकोट रीजन की रोमांचक एक विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने एक रोमांचक मैच में नाबाद 32 रन बनाए थे। हालांकि, इसके बाद उनको लगातार टीम से बाहर रखा गया। 40 मैचों में वह बेंच पर बैठे रहे। इस युवा खिलाड़ी ने बताया कि उसका सपना पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करना था, लेकिन घरेलू स्ट्रक्चर की असलियत ने उसे खेल से दूर जाने पर मजबूर कर दिया।

एक्स पर शाहजेब भट्टी ने लिखा, "अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट। 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं। मैंने पिछले साल लाइव टेलीविजन पर कायदे-ए-आजम ट्रॉफी का फाइनल जीता था। तब से मुझे लगातार लगभग 40 गेम के लिए बेंच पर बैठाया गया है। मेरा एकमात्र सपना पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करना है, लेकिन पॉलिटिक्स, करप्शन, स्ट्रक्चर की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया है। और भी बहुत कुछ है, लेकिन अब मुझे पता है कि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट क्यों छोड़ रहा है। अलविदा।"

शाहजेब भट्टी ने अब तक पाकिस्तान के घरेलू सर्किट में सिर्फ दो फर्स्ट क्लास मैच, एक लिस्ट A मैच और एक T20 मैच ही खेला है। पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी उनको मौका नहीं मिला है। रेड-बॉल क्रिकेट में उनके नाम पांच विकेट हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में दो विकेट निकाले हैं और एक मात्र टी20 मैच में एक विकेट लिया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।