Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़I am following in Rohit Sharma s footsteps on the advice of Gautam Gambhir and Suryakumar Yadav says Abhishek Sharma
गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के कहने पर रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चल रहा हूं: अभिषेक शर्मा

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के कहने पर रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चल रहा हूं: अभिषेक शर्मा

संक्षेप:

भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन पर वह बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने उन्हें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए आक्रामक खेल को अपनाने की सलाह दी थी।

Jan 23, 2026 04:26 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन पर वह बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ने उन्हें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए आक्रामक खेल को अपनाने की सलाह दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिषेक शर्मा ने 2024 जुलाई में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अब तक 34 मैच में उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक के साथ 1199 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 190.92 है।

रोहित शर्मा को कॉपी कर रहे अभिषेक शर्मा

अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था।’

ये भी पढ़ें:बेशक अभिषेक… शास्त्री ने कर दी विश्व कप के सबसे असरदार खिलाड़ी की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा, ‘जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे। मुझे लगता है कि यह मेरी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप भी है क्योंकि मुझे शुरुआत से ही आक्रामक खेलने का शौक है। मैं रोहित भाई के नक्शेकदमों पर चल रहा हूं और मुझे इस तरीके से खेलकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी है।’

अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है।

अभी मैं पूरी तरह से परिपक्व नहीं: अभिषेक

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं इसके लिए बहुत अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मैं अच्छी शुरुआत दूं या शुरू से अच्छा इरादा दिखाऊं तो टीम उसी लय का अनुकरण कर सकती है। मैं हमेशा इसके बारे में सोचता हूं।’

ये भी पढ़ें:अभिषेक शर्मा की बैटिंग से इरफान हुए इम्प्रेस, वनडे विश्व कप के लिए की वकालत

टी20 विश्व कप शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कुछ खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अभ्यास किया है जिनका वे टूर्नामेंट में सामना करेंगे।

टी20 विश्व कप के लिहाज से की है खास तैयारी

अभिषेक ने कहा, ‘अगर मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा। मैं मैच से पहले यही करता हूं। जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परिस्थितियों में और विभिन्न टीम के खिलाफ खेलेंगे इसलिए तैयारी अहम है।’

इस 25 साल के खिलाड़ी ने बताया कि वह जितना हो सके नेट्स में मैच जैसी स्थिति को बनाने की कोशिश करते हैं।

अभिषेक के सामने नहीं चलेगी गेंदबाजों की चाल

उन्होंने कहा, ‘मैं नेट्स में उसी तरह के गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश करता हूं जो मुझे विपक्षी टीम से मिल सकते हैं। मैं उनसे आउटस्विंगर, इनस्विंगर और नयी गेंद का उपयोग करने को कहता हूं।’

ये भी पढ़ें:दूसरे टी20 में भी अभिषेक शर्मा से तूफानी पारी की उम्मीद, संजू और ईशान की परीक्षा

इसके अलावा अभिषेक ने गेंदबाजों द्वारा गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने की स्थिति पर भी काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि विशेषकर विश्व कप या किसी अन्य मैच के दौरान वे मुझे बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करेंगे। मुझे पिछले मुकाबलों में यह महसूस हुआ इसलिए मैंने इस पर काम किया है।’

अभिषेक ने अपनी ‘बैक लिफ्ट’ पर भी काम किया है ताकि बल्ले से आसानी से रन बने।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |