कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली गुड न्यूज, मथीशा पथिराना IPL 2026 में खेलने के लिए हुए फिट

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायक ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें IPL 2026 में खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है। पथिराना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे थे

कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली गुड न्यूज, मथीशा पथिराना IPL 2026 में खेलने के लिए हुए फिट

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट मिली है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। पथिराना के आने से टीम का गेंदबाजी आक्रमण मजूबत होगा।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिससे उनका आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलना संदिग्ध बताया गया था। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायक ने पुष्टि की है कि मथीशा पथिराना ने अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और उन्हें लीग में भाग लेने के लिए मंजूरी दे दी गई है। केकेआर की टीम ने बुधवार से अपना अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। उसका पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में होगा। पथिराना को IPL 2026 नीलामी में कोलकाता ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते हैं। राणा की अनुपस्थिति तीन बार की आईपीएल चैंपियन केकेआर के लिए एक बड़ा झटका साबित होगी, जो पहले से ही कई खिलाड़ियों की फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझ रही है।

भारत और बांग्लादेश के बीच इस साल की शुरुआत में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक संबंधों के मद्देनजर बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया जिससे केकेआर को इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अनुबंधित किया है। मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था जहां वह इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।