
T20 वर्ल्ड कप के लिए कितने बजे होगा टीम इंडिया का ऐलान? नोट कर लीजिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का ऐलान करेंगे। इस दौरान न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड चुना जाएगा।
Team India squad for T20 World Cup 2026 Announcement Live: मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई में आज यानी शनिवार, 20 दिसंबर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। टी20 वर्ल्ड कप के होस्ट इस बार भारत और श्रीलंका होंगे, टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, वहीं फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ चयनकर्ता न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान करेंगे। IND vs NZ T20I सीरीज 3 जनवरी से खेली जानी है। स्क्वॉड के ऐलान के दौरान अजीत अगरकर के साथ टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद होंगे, जिनकी अगुवाई में भारत शुक्रवार को ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 3-1 के अंतर से जीता है।
भारतीय स्क्वॉड में सरप्राइज मिलने के चांसेस काफी कम है, जो स्क्वॉड साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया था, उन्हीं में से वर्ल्ड कप टीम के लिए 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे। ट्रैवलिंग रिजर्व में कुछ अलग नाम देखने को मिल सकते हैं। आईए एक नजर वर्ल्ड कप स्क्वॉड के ऐलान से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
यहां देखें भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स:
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कब और कितने बजे होगा?
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा शनिवार, 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे IST पर होगी।
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा कहां से होगी?
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा मुंबई में BCCI मुख्यालय से होगी। चयनकर्ताओं के चेयरमैन अजीत अगरकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहेंगे।
कौन से चैनल भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा का टेलीकास्ट करेंगे?
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर होगी।






