इंडिया ए को कैसे मिल सकता है ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल का टिकट? जानिए हर एक समीकरण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल में टीम इंडिया ए कैसे पहुंच सकती है? इसके बारे में हर एक समीकरण जान लीजिए। इस वक्त भारत की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। दो हार के बाद भी स्थिति अच्छी है। 

इंडिया ए को कैसे मिल सकता है ट्राई नेशन वनडे सीरीज के फाइनल का टिकट? जानिए हर एक समीकरण

इंडिया ए इस समय श्रीलंका में ट्राई नेशन वनडे सीरीज खेल रही है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसा सितारा है, जबकि तिलक वर्मा जैसा अनुभवी बल्लेबाज है। इसके अलावा आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले प्रभसिमरन सिंह समेत कई खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया की स्थिति इस ट्राई नेशन सीरीज में अच्छी नहीं है। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम पर फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके पीछे का कारण यह है कि टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। ऐसे में फाइनल का टिकट कैसे मिल सकता है? उसके बारे में हर एक समीकरण जान लीजिए।

दरअसल, इस सीरीज में इंडिया ए टीम ने तीन मुकाबले खेल लिए हैं। इनमें से एक ही मैच इंडिया ए टीम ने जीता है। श्रीलंका ए टीम को अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने बुरी तरह से हराया था, जबकि दूसरे मैच में अफगानिस्तान से बारिश से बाधित मैच में डीएलएस की वजह से हार मिली थी। वहीं, तीसरे मैच में मेजबान श्रीलंका से टाई हुए मैच में सुपर ओवर में हार मिली थी। अब सिर्फ एक ही मैच इंडिया ए का बाकी है, जिसके दम पर टीम फाइनल में जाने की पूरी कोशिश करेगी।

कैसे मिलेगा इंडिया ए को फाइनल का टिकट?

इंडिया ए को फाइनल का टिकट अभी भी मिलने की पूरी उम्मीद है। तीन टीमों वाली इस सीरीज में इंडिया ए टीम इस वक्त दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर 3 मैचों में से दो मैच जीतने वाली श्रीलंका ए टीम है, जबकि तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान ए टीम है। अगर भारत की टीम ने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दिया तो भी टीम को फाइनल का टिकट नहीं मिलेगा। हालांकि, इंडिया ए के फाइनल में जाने की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाएंगी। वहीं, मैच हारने पर कहानी खत्म हो जाएगी।

ऐसे में इंडिया ए को करना यह होगा कि कल होने वाले मैच में पहले तो अफगानिस्तान को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम हराए, जिससे कि टीम के खाते में 4 पॉइंट्स हो जाएं। इसके बाद भारत को यह दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम या तो श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार जाए या फिर जीत भी जाए तो मामूली अंतर से जीते, ताकि बेहतर नेट रन रेट की वजह से इंडिया ए को फाइनल में जाने का टिकट मिल जाए। अगर मैच बारिश में धुल जाता है तो फिर टीम फाइनल की रेस से बाहर भी हो जाएगी, क्योंकि फिर अफगानिस्तान को सिर्फ श्रीलंका से मैच जीतना होगा। अगर वह भी मैच रद्द होता है तो भी अफगानिस्तान की टीम ही आगे जाएगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।