Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़How many times will India and Pakistan clash on the cricket field in 2026 Three ICC World Cups await
2026 में क्रिकेट के मैदान पर कितनी बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? 3 ICC वर्ल्ड कप कर रहे हैं इंतजार

2026 में क्रिकेट के मैदान पर कितनी बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? 3 ICC वर्ल्ड कप कर रहे हैं इंतजार

संक्षेप:

भारत और पाकिस्तान की जंग क्रिकेट के मैदान पर हमेशा ही खास रही है। इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच अब द्वीपक्षीय सीरीज तो नहीं खेली जाती, मगर मल्टी नेशन टूर्नामेंट में जरूर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को फैंस काफी उत्साहित रहते हैं।

Jan 02, 2026 05:57 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत और पाकिस्तान की जंग क्रिकेट के मैदान पर हमेशा ही खास रही है। इन दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच अब द्वीपक्षीय सीरीज तो नहीं खेली जाती, मगर मल्टी नेशन टूर्नामेंट में जरूर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। 2025 में कई बार क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। अधिकतर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी, जूनियर क्रिकेट में पाकिस्तान भारत पर दबदबा बनाने में कामयाब रहा। आज हम आपके लिए 2026 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस बार मेंस, वुमेंस और अंडर-19 के 3-3 वर्ल्ड कप होने है जिसमें फैंस को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत का तड़का देखने को मिलेगा। आईए बिना किसी देरी के जानते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:एशेज 2025-26: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्मिथ होंगे कप्तान

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026

भारत और पाकिस्तान के बीच साल की पहली भिड़त अंडर-19 वर्ल्ड कप में देखने को मिल सकती है। यह वर्ल्ड कप जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। हालांकि फैंस को इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में यहां भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद सुपर-6 में भी भारत और पाकिस्तान का कोई मैच नहीं होगा। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में ही फैंस को यह हाईवोल्टेज जंग देखने को मिल सकती है, जो टूर्नामेंट का रोमांच अंतिम चरणों में बढ़ाएगी।

ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026

जूनियर टीम के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला सीनियर टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा। यहां भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है।ये दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी टूर्नामेंट की शुरुआत में 15 फरवरी को आमने-सामने होंगे, यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एक न्यूट्रल जगह पर खेला जाएगा। यह एक ऐसा मैच होगा जिसमें वही खिलाड़ी होंगे जो छह महीने पहले हुए एशिया कप में थे। ग्रुप स्टेज के बाद आगे आने वाले मुकाबलों में फिर से भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है।

ये भी पढ़ें:भारतीय दिग्गज ने स्टीव स्मिथ और जो रूट को दी पुजारा-रहाणे की तरह खेलने की सलाह

ICC वुमेंस T20 वर्ल्ड कप

पुरुषों की जूनियार और सीनियर टीमों के बाद फैंस को वुमेंस क्रिकेट में भारत बनाम पाकिस्तान का तड़का देखने को मिलेगा। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी। यहां भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। वुमेंस क्रिकेट में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा फेवरेट रही है। दोनों टीमें 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन में एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।