कब से चल रही है रोहित शर्मा को ‘ड्रॉप’ करने की प्लानिंग? शुभमन गिल भी हो गए थे मजबूर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोहित शर्मा को ड्रॉप करने की प्लानिंग अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हो रही थी। बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है। जायसवाल को मौका देने के लिए रोहित को आराम देने के लिए भी कहा गया था।

Gautam Gambhir and Rohit Sharma

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट खुश नहीं है, यह बात तो साफ हो गई है। हाल ही में आई रिपोर्ट ने इस बात को तूल दी थी कि लॉर्ड्स वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने उन्हें वर्ल्ड कप 2027 प्लान के बारे में बात दिया है और कहा है कि वह उनकी स्कीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया और कहा कि रोहित शर्मा रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं, वह वर्ल्ड कप स्कीम का हिस्सा हैं। मगर एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को टीम से ड्रॉप करने की प्लानिंग अफगानिस्तान सीरीज से ही चल रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के बाद रोहित को ड्रॉप करने का मन बना लिया था। असल में, रिपोर्ट में एक जबरदस्त दावा किया गया था, जिसमें कहा गया था कि जब टीम मैनेजमेंट ने जायसवाल को मौका देने का सुझाव दिया, तो रोहित ने सीरीज के तीसरे ODI के लिए आराम करने से मना कर दिया। इस वजह से, कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बैटिंग करनी पड़ी, जो सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 प्लान से बाहर

BCCI के एक सोर्स ने पेपर को बताया, "पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के बाद सिलेक्टर्स ने उन्हें ड्रॉप करने का मन बना लिया था। रोहित ने जायसवाल को मौका देने के लिए चेन्नई में तीसरे ODI के लिए भी आराम करने से मना कर दिया। आखिरकार, जायसवाल को मौका देने के लिए कप्तान शुभमन गिल को नंबर 3 पर बैटिंग करनी पड़ी।"

पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित की जगह गिल को ODI कप्तान बनाने के बाद से ही गौतम गंभीर की टीम मैनेजमेंट कथित तौर पर रोहित के परफॉर्मेंस से नाखुश है।

सूत्र ने कहा, "रोहित के लिए यह हमेशा एक चुनौती रहने वाली थी क्योंकि उन्होंने बाकी दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। वह बहुत कम डोमेस्टिक क्रिकेट भी खेलते हैं। वह पिछले सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैचों में खेले थे, जिनमें से एक सिक्किम के खिलाफ था। उन्हें अपनी लय पाने के लिए और समय चाहिए। सिलेक्टर्स ने अपनी राय बता दी है। अब, यह रोहित और बोर्ड पर है कि वे इसे कैसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।