Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़How India can qualify for ICC Women Cricket World Cup Semi Final despite loss to Australia Know Qualification Scenario
ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई भारत की टेशन! सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया अब कैसे कर पाएगी क्वालीफाई? समझें

ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई भारत की टेशन! सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया अब कैसे कर पाएगी क्वालीफाई? समझें

संक्षेप:

India Women World Cup Semi Final Scenario: ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी  हार से भारत की सेमीफाइनल की राह और कठिन हो गई है। टीम इंडिया को इससे पहले वुमेंस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से भी हार का सामना करना पड़ा था।

Oct 13, 2025 10:59 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

India Women World Cup Semi Final Scenario: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मिली 3 विकेट से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह और कठिन हो गई है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया से पहले साउथ अफ्रीका ने भारत को टूर्नामेंट की पहली हार का स्वाद चखाया था। भारत के अब बचे तीन मैच इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से है। आईए समझते हैं कि भारत को कैसे वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:WODI में भारत के नाम सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, इस लिस्ट में तीसरी बार जुड़ा नाम

कैसा है वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की पॉइंट्स टेबल का हाल

भारत लगातार दो मैच हारने के बावजूद पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बना हुआ है। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि उनका नेट रन रेट अभी भी +0.682 का है, जो आगे उनके काम आ सकता है। वहीं लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दो ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है। इन दोनों टीमों का समेफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। ऐसे में अन्य 6 टीमों में से किन्हीं दो को ही नॉकआउट में जगह मिलेगी।

ये भी पढ़ें:भारत की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? नंबर-1 की पोजिशन में फेरबदल

भारत को कैसे मिलेगा वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट?

हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को अगर आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो बचे तीनों मैच में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराना होगा। इन तीन जीत के साथ भारत के खाते में 10 अंक हो जाएंगे और उनके साथ भारत की एंट्री नॉकआउट में हो सकती है। अगर भारत को अब एक भी हार का सामना करना पड़ता है तो फिर उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। सेमीफाइनल की रेस में भारत के लिए रौड़ा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें बन सकती है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |