हार्दिक पांड्या-केएल राहुल समेत इन खिलाड़ियों के साथ BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुई नाइंसाफी?

Feb 10, 2026 07:42 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटेगरी को हटा दिया है। क्रिकेट के गलियारों में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का विश्लेषण किया जा रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि कई खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है।

हार्दिक पांड्या-केएल राहुल समेत इन खिलाड़ियों के साथ BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुई नाइंसाफी?

टी20 वर्ल्ड कप के बीच बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्टैक्ट का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों का एक फॉर्मेट में एक्टिव रहने की वजह से डिमोशन हुआ है तो वहीं टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को A कैटेगरी में रखा गया है। बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटेगरी को हटा दिया है। क्रिकेट के गलियारों में बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का विश्लेषण किया जा रहा है, ऐसे में कहा जा रहा है कि कई खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हुई है।

सवाल यह है कि अगर दो फॉर्मेट खेलने वाले रवींद्र जडेजा को ए कैटेगरी में जगह मिली है तो हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को क्यों बी कैटेगरी में रखा गया है। राहुल तो लगातार टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं, वहीं कुलदीप यादव तो तीनों फॉर्मेट के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं, वो बात अलग है कि उन्हें लगातार प्लेइंग XI में मौका नहीं मिलता।

इसके अलावा एक सबसे बड़ा सवाल अक्षर पटेल को लेकर है। अक्षर टेस्ट वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। टी20 में तो वह टीम के उप-कप्तान भी है। इसके बावजूद उन्हें सी कैटेगरी में रखा गया है।

वहीं अर्शीदप सिंह जो टी20 क्रिकेट में भारतीय बॉलिंग अटैक का अहम हिस्सा हैं, वह विजयी टी20 वर्ल्ड कप 2024 स्क्वॉड का भी हिस्सा थे। वहीं धीरे-धीरे वह वनडे फॉर्मेट में भी अपनी जगह बना रहे हैं। उन्हें सी कैटेगरी में रखा गया है।

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ग्रेड ए-शुभमन गिल,जसप्रीत बुमरा,रवींद्र जड़ेजा।

ग्रेड बी - विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

ग्रेड सी - अक्षर पटेल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई।

आकाश चोपड़ा ने भी उठाए सवाल

आकाश चोपड़ा ने X पर लिखा, 'अक्षर पटेल को जो मिलना चाहिए, उसे पाने के लिए और क्या करना होगा? तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी। एक फॉर्मेट में वाइस-कैप्टन। ग्रेड-C?? और, अगर जडेजा और गिल ग्रेड-A में हैं, तो हार्दिक, राहुल और कुलदीप क्यों नहीं हैं?? अर्शदीप को भी ग्रेड-C में नहीं होना चाहिए।ठ

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।