Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़How did Sri Lanka agree to play in Pakistan seek the help of the Army Chief Mohsin Naqvi said Our Field Marshal himself
पाकिस्तान में खेलने को कैसे माना श्रीलंका? लेनी पड़ी सेना प्रमुख की मदद; मोहसिन नकवी बोले- हमारे फील्ड मार्शल ने खुद…

पाकिस्तान में खेलने को कैसे माना श्रीलंका? लेनी पड़ी सेना प्रमुख की मदद; मोहसिन नकवी बोले- हमारे फील्ड मार्शल ने खुद…

संक्षेप: पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे को बचाने के लिए सीधे हस्तक्षेप किया।

Fri, 14 Nov 2025 08:10 AMBhasha इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे को बचाने के लिए सीधे हस्तक्षेप किया। मोहसिन नकवी ने सीनेट को बताया कि जब श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने हमले के बाद खेलने से इनकार कर दिया तो फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की व्यवस्था की। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीती देर रात कहा कि उच्च स्तरीय बातचीत के बाद उनकी टीम का मौजूदा पाकिस्तान दौरा जारी रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:PAK में फंसे SL खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा साथ, पूर्व कप्तान ने दे दिया ये बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नकवी ने सीनेट में कहा, ‘‘हमारे फील्ड मार्शल ने स्वयं उनके रक्षा मंत्री और सचिव से बात की और उन्हें आश्वस्त किया तथा उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। ’’

नकवी ने कहा कि मेहमान खिलाड़ियों को उच्च-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘और अब पाकिस्तानी सेना, रेंजर्स और इस्लामाबाद पुलिस मिलकर उनकी सुरक्षा का प्रबंधन कर रहे हैं। हम उन्हें उसी तरह का प्रोटोकॉल और सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं जैसे वे हमारे राजकीय अतिथि हों। ’’

पीसीबी अध्यक्ष ने बताया कि जिम्बाब्वे की टीम पाकिस्तान पहुंच चुकी है और बाकी मैच रावलपिंडी में होंगे।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टेस्ट लाइव स्कोर यहां देखें

पीसीबी ने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया है।

नए कार्यक्रम के अनुसार अब यह सीरीज 17 नवंबर से बजाय 18 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मैच भी एक दिन बाद 20 नवंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सभी मैच रावलपिंडी में आयोजित करने का फैसला भी किया गया है।

इससे पहले लाहौर को इस प्रतियोगिता के पांच मैचों की मेजबानी करनी थी। इसमें 29 नवंबर को होने वाला फाइनल भी शामिल था, लेकिन तीनों बोर्ड अब केवल रावलपिंडी में ही मैच आयोजित करने पर सहमत हो गए हैं।

इस्लामाबाद में हुए एक घातक बम विस्फोट में 12 लोगों के मारे जाने और कई लोगों घायल होने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं व्यक्त कीं थी जिससे संकट पैदा हुआ।

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में आतंकियों ने हमला किया था जब टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम जा रही थी।

इस हमले में अजंता मेंडिस, चमिंडा वास और कप्तान महेला जयवर्धने सहित श्रीलंकाई टीम के कई सदस्य घायल हो गए थे जबकि कई पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |