Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़How did all 15 Indian players selected for the T20 World Cup 2026 perform in the VHT Vijay Hazare Trophy
T-20 विश्व कप 2026 के लिए चयनित सभी 15 भारतीय खिलाड़ियों का कैसा रहा VHT में प्रदर्शन?

T-20 विश्व कप 2026 के लिए चयनित सभी 15 भारतीय खिलाड़ियों का कैसा रहा VHT में प्रदर्शन?

संक्षेप:

टी-20 विश्व कप के लिए चयनित किए गए 15 में से 14 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। जसप्रीत बुमराह विश्व कप से पहले वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल नहीं हुए। टीम में चयनित 14 खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन कैसा रहा विस्तार से बताते हैं।

Jan 09, 2026 06:46 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

7 फरवरी से होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने पहले ही टीम की घोषणा कर दी थी। टी20 विश्व कप 2026 के लिए चयनित भारतीय खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इनके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा भी इस 15-सदस्यीय भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनके चयन को परखने का एक अहम पैमाना बना है। टी-20 विश्व कप के लिए चयनित किए गए 15 में से 14 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। जसप्रीत बुमराह ने विश्व कप से पहले वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत विजय हजारे ट्रॉफी में शामिल नहीं हुए। टीम में चयनित 14 खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी में प्रदर्शन कैसा रहा विस्तार से बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिंकू सिंह और हार्दिक का शानदार प्रदर्शन

विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में उभरे, जिन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 106* और हैदराबाद के खिलाफ 67 रनों सहित कई प्रभावी पारियां खेलकर खुद को भारत का 'ट्रम्प कार्ड' साबित किया। ऑलराउंडर विभाग में हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी हुई, जिन्होंने विदर्भ के खिलाफ 133 रन और चंडीगढ़ के खिलाफ 75 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने भी आंध्र के खिलाफ 130 रनों की शानदार पारी और ओडिशा के खिलाफ 73 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का लोहा मनवाया, जो टीम इंडिया के लोअर-मिडल ऑर्डर के लिए शुभ संकेत है।

कप्तान सूर्या का खराब फॉर्म जारी

हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक रहा, जहां वे दो मैचों में केवल 24 और 15 रन ही बना सके। मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 109 रन बनाकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बंगाल के खिलाफ मैच के बाद वे चोटिल हो गए और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा, जिससे उनके विश्व कप में खेलने पर संशय बना हुआ है।

बाकी खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन

शिवम दुबे ने अपनी गेंदबाजी से तो प्रभावित किया (68 रन देकर 4 विकेट), लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इसी तरह वॉशिंगटन सुंदर भी बल्ले और गेंद दोनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। विकेटकीपर बल्लेबाजों के सेक्शन में ईशान किशन ने 125 रन और संजू सैमसन ने 101 रन की शतकीय पारियां खेलकर अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी धार दिखाई, जबकि कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने स्पिन विभाग में महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल कीं। जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट और चोट के इतिहास के कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया, ताकि वे विश्व कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें। हर्षित राणा ने भी अपनी उपयोगिता साबित करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए चयनित भारतीय खिलाड़ियों का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में प्रदर्शन इस प्रकार है:

• रिंकू सिंह: 106*, 67, 63, 37*, 41, 57*, 37*

• हार्दिक पांड्या: 133 रन (1 विकेट), 75 रन (3 विकेट)

• अक्षर पटेल: 130 रन (2 विकेट), 73 रन

• ईशान किशन: 125, 21, 9

• तिलक वर्मा: 109, 34

• संजू सैमसन: 101, 11

• अभिषेक शर्मा: 48 (1 विकेट), 30 (2 विकेट), 8 (एक ओवर में 30 रन खर्च किए)

• अर्शदीप सिंह: 5 विकेट, 2 विकेट

• वरुण चक्रवर्ती: 4 विकेट, 2 विकेट

• कुलदीप यादव: 2 विकेट, 3 विकेट

• हर्षित राणा: 4 विकेट, 1 विकेट

• शिवम दुबे: 4/68 (गेंदबाजी), 2 विकेट (गेंदबाजी)

• सूर्यकुमार यादव: 24, 15

• वॉशिंगटन सुंदर: राजस्थान और त्रिपुरा के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से खराब योगदान

नोट: भारतीय टीम के 15 में से 14 खिलाड़ियों ने इस घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जबकि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया।

ये भी पढ़ें:T-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, विराट और रोहित का जलवा
Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।