ICC टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया फिर कैसे हासिल कर सकती है नंबर-1 का ताज? बस करना होगा ये काम
इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। इस सीरीज में भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली तलाश पर तो होगी ही, साथ ही टीम इंडिया फिर से टी20 रैंकिंग में नंबर-1 का ताज हासिल करना चाहेगी।

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आय यानी गुरुवार, 23 जुलाई से होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली जीत को तरस रही है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से उन्हें बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा, वहीं इसके बाद इंग्लैंड ने उन्हें 0-4 से धूल चटाई। लगातार 6 मैच हाने की वजह से भारत से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी छिन गई है। टीम इंडिया फिलहाल दूसरे तो इंग्लैंड पहले पायदान पर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को पहली जीत के साथ भारत को फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाने पर होगी। आईए जानते हैं कैसे टीम इंडिया फिर से नंबर-1 टी20 टीम बन सकती है।
भारत के पास फिर नंबर-1 बनने का मौका
आईसीसी टी20 रैंकिंग पर अगर नजर डालें तो भारत और इंग्लैंड की रेटिंग्स बराबर है। इंग्लैंड 268 की रेटिंग्स के साथ पहले तो इतनी ही रेटिंग्स के साथ टीम इंडिया दूसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 जीतते ही टीम इंडिया नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर लेगी। मगर भारत को अपनी इस पोजिशन को मजबूत करने के लिए मेजबानों का सूपड़ा साफ करना होगा।
अगली आईसीसी रैंकिंग 29 जुलाई को रिलीज होगी। तब तक भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच खेले जा चुके होंगे।
पहला मैच 23 जुलाई को है, तो अगले दो टी20 बैक टू बैक 25 और 26 जुलाई को खेले जाने हैं।
भारत अगर इन तीनों मुकाबलों को जीतता है तो उनकी रेटिंग्स में जबरदस्त इजाफा होगा। टीम इंडिया को मैच जीतने के साथ-साथ सीरीज जीतने के भी नंबर मिलेंगे।
भारत 2-1 से सीरीज जीतता है तो भी उन्हें नंबर-1 की कुर्सी मिल जाएगी। मगर अगर भारत हारा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जिम्बाब्वे में भारत का रिकॉर्ड
भारत ने जिम्बाब्वे में 4 टी20 सीरीज खेली है, जिसमें टीम इंडिया को एक भी बार हार का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि 2015 के दौरान खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। 2010 में भारत ने पहली बार जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज खेलते हुए 2-0 से जीता था। 2016 में टीम इंडिया 2-1 से जीता थी। 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जिम्बाब्वे का दौरा किया था, शुभमन गिल की अगुवाई में भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इसके बाद सभी 4 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। 2026 में भी टीम इंडिया इस स्ट्रीक को जारी रखना चाहेगी।
IND vs ZIM टी20 सीरीज रिकॉर्ड
2010 (2-0) भारत जीता
2015 (1-1) ड्रॉ
2016 (2-1) भारत जीता
2024 (4-1) भारत जीता



